Homeचेतक टाइम्सअपने इस्तीफे की खबरों से यूपी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने...

अपने इस्तीफे की खबरों से यूपी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने किया इंकार

नई दिल्ली। कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर ने हाल ही में अपने इस्तीफे की खबरों को गलत ठहराया है। आपको बता दें कि बीते मंगलवार खबर आई थी कि राज बब्बर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि राज बब्बर ने कहा कि, कांग्रेस संगठन में बदलाव होने हैं। नए अध्यक्ष को जिम्मेदारी मिलेगी। मैं किसी भी भूमिका के लिए तैयार हूं। आपको बता दें कि बीते मंगलवार कवि केदारनाथ सिंह ने कुछ पक्तियां ट्वीट की थीं। इसके बाद राज बब्बर के इस्तीफे के कयास लगाए जा रहे थे।
राज बब्बर ने ट्वीट किया था, अंत में मित्रो, इतना ही कहूंगा कि अंत महज एक मुहावरा है, जिसे शब्द हमेशा अपने विस्फोट से उड़ा देते हैं। राज बब्बर ने ट्वीट कर लिखा कि, मेंरे ट्वीट का गलत अर्थ निकाला गया। मैं कवि केदारनाथ सिंह को श्रद्धांजलि दे रहा था। उनके लिए ही यह पंक्तियां लिखी थीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!