Homeचेतक टाइम्सपेटलावद - 91 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, 2 दुल्हने...

पेटलावद – 91 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, 2 दुल्हने बोर्ड की परीक्षा देने के बाद पहुंची विवाह समारोह में, दूल्हे ने भी किया कुछ देर इंतजार

गोपाल राठौड़, पेटलावद। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आज पेटलावद जनपद पंचायत द्वारा ग्राम दुलाखेड़ी के हनुमान घाटी परिसर में 91 जोड़ो का सामूहिक विवाह करवाया। इस मौके पर विधायक सुश्री निर्मला भूरिया , एसडीएम श्री हर्षल पंचोली अतिथि के रूप में मौजूद थे। सामूहिक विवाह के पूर्व सुश्री भूरिया ने गायत्री माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर आयोजन की शुरुआत की। गायत्री मंत्रोचार के बीच समपन्न हुए इस विवाह समारोह में जनपद के सदस्य, सरपंच ओर सचिव भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्यकार्यपालन अधिकारी महेंद्रकुमार घनघोरिया ने बताया कि प्रत्येक जोड़े में से दुल्हन को सुहाग सूचक सामग्री 5 हजार , 3 हजार टेंट व हवन  7 हजार नगदी के साथ 10 हजार की एफडी सभी को मिलाकर कुल  25 हजार की सहायता माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार प्रदान की जा रही है।
शादी से जरूरी परीक्षा
इस समारोह में 2 दूल्हे अपनी दुल्हन का इंतजार करते देखे गये। जानकारी में बताया कि एक दुल्हन रेखा  निवासी विवाह के पूर्व 10 बोर्ड की परीक्षा देने गई थी इसी तरह अन्य एक दुल्हन ने भी पहले परीक्षा देना जरूरी समझा। बाद में दोनों जोड़े इस विवाह में शामिल हुए।।
इस मौके पर कार्यक्रम के नोडल एसडीएम हर्षल पंचोली ने कहा कि सरकार की योजनाएं बेटियों को स्वावलम्बी बनाने के लिए है. इस प्रकार के आयोजन के माध्यम से सरकार एक संदेश देना चाहती है. जिससे हर वर्ग का विकास हो. बेटियां अपने घर को अच्छे से चलाए तथा एक अच्छे नागरिक की भूमिका निभाएं. 
इस मौके पर दुल्लाखेड़ी सरपंच देवीसिंह मेडा द्वारा विधायक का शाल श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया. इसके साथ ही सरपंच द्वारा सभी जोड़ों को श्रीफल भेंट किए गए. इस मौके पर हनुमान मंदिर के प्रमुख संत देवादास जी फलाहारी महाराज भी विशेष रूप से उपस्थित थे. अंत में विधायक द्वारा सभी जोड़ों को सामग्री वितरण की गई. जिसमें सभी अतिथियों द्वारा सहयोग प्रदान किया गया. 
इस मौके पर जनपद अध्यक्ष मथूरी निनामा, नगर परिषद अध्यक्ष मनोहर भटेवरा, मार्केंटिग अध्यक्ष नवीनचंद्र सिंह बोडायता, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह गंगाखेड़ी, महामंत्री सुखराम मोरी, कालूसिंह निनामा, विधायक प्रतिनिधि मूलचंद्र निनामा, जितेंद्र मेहता, सोनू विश्वकर्मा, कालूसिंह सोलंकी, गोपालसिंह बावड़ी, देवेंद्र पुरोहीत, विठ्ठल वैरागी सहित जनपद सदस्य सहित सैकड़ोंजन उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन जनपद पंचायत के ज्ञानसिंह चैहान ने माना. इस मौके पर सभी जोड़ो उनके परिजनों और आगंतुकों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!