Homeचेतक टाइम्सपेटलावद - भाजपा ने मनाया 38 वां स्थापना दिवस, आतिशबाजी कर बाटी...

पेटलावद – भाजपा ने मनाया 38 वां स्थापना दिवस, आतिशबाजी कर बाटी मिठाई

गोपाल राठौड़, पेटलावद। नगर भाजपा द्वारा अनुसूचित जाति मोर्चा के साथ भाजपा का 38 वां स्थापना दिवस नई बस्ती में पूरे जोश व उत्साह के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम नगर परिषद अध्यक्ष मनोहर भटेवरा ने भाजपा के ध्वज का पूजन किया नमन किया। उसके बाद आतिशबाजी की गई। सभी को गुलाल लगाकर मिठाई वितरण कर बधाईयां दी गई। आयोजन में नगर मंडल अध्यक्ष किर्तीश चाणोदिया, मिडिया प्रभारी जितेंद्र मेहता, अजा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजू धानक, पार्षद और अजा मोर्चा मप्र के सदस्य जगदीश जाटव, जिला अजा सेल के तानसिंह मेडा, अनुसूचित जनजाति के नगर अध्यक्ष रंजीत मेडा, युवा मोर्चा के अध्यक्ष करण व्यास, पार्षद प्रकाश मुलेवा, मोहन मेडा, पिछड़ा वर्ग जिला महामंत्री अनिल मुलेवा, पूर्व पार्षद शंकर राठौड़, युवा मोर्चा महामंत्री सूरज सिंह पंवार, उपाध्यक्ष गजेंद्र नागर, मंत्री प्रवीण सोलंकी, जगदीश सेंचा, गौरव सोलंकी आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!