Homeअपना शहरराजगढ़ - श्री राजेंद्र सूरी साख सहकारिता के नवनिर्वाचित संचालक मंडल ने...

राजगढ़ – श्री राजेंद्र सूरी साख सहकारिता के नवनिर्वाचित संचालक मंडल ने किया शाखाओं का दौरा, सदस्यों से की सहयोग अपील

राजगढ़। श्री राजेंद्र सूरी साख सहकारिता के नवनिर्वाचित संचालक मंडल ने शाखाओं का दौरा किया। इस दौरान संस्था सदस्यों ने उपस्थित होकर संचालक मंडल का भव्य स्वागत किया। वही सदस्य जनों से चर्चा में संचालक मंडल ने बताया की 19000 सदस्यों की यह संस्था है। जिसने अभीतक उलेखनीय कार्य करते हुवे सदस्यों के हितार्थ कार्य किया है। संस्था को कुछ ऐसे लोग जो या तो संस्था के सदस्य नही है या संस्था की प्रगति से ईर्ष्या रखते है उनके द्वारा भ्रामक अफवाह फैलाकर सदस्यों के विश्वाश को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। जिस से कुछ परेशानी आई भी है। आप सभी से अपेक्षा हे कि ऐसी गलत खबरों से आप के द्वारा किये गए विश्वाश को ना डिगाये। आप के विश्वाश को हम कभी टूटने न देंगे। कुछ समय धेर्य रखे दो चार माह में स्थिति या पहले से अच्छी हो जावेगी ओर हम आप के सहयोग से इस संस्था की श्रेष्ठता सिद्ध कर देंगे। साथ ही उन चेहरों को भी बेनकाब करेंगे जो संस्था का अहित चाहते है। इन सभी बातों के लिए आप का सहयोग अपेक्षित है। संचालक मंडल एवं संस्था के अध्यक्ष सुरेश तातेड़ ने जानकारी देते हुवे बताया कि संस्था में वर्ष 2004 से आज दिनाक तक किसी भी प्रकार का  ऋण को डूबत  में नहीं डाला है और नही किसी भी संचालक को ब्याज माफी दी गई है। संचालकों ने भी लिए गए ऋणों को समया अवधि में मय ब्याज के जमा किये है। किसी का भी ऋण डूबत में नही डाला गया है। संस्था या संचालक मंडल को बदनाम करने का कुछ षडयंत्र कारियो के प्रयाश है कालातीत ऋणी  से ऋण वसूली की कार्यवाही सख्ती से की जा रही है। 160 कालातीत ऋणियों खातेदारों के विरुद्ध दावे लगाए गए हैं। वही संचालक मंडल ने शासन से कालातीत ऋणियों के नाम को सार्वजनिक करने के लिए वैधानिक कार्यवाही की गई। साथ ही सख्ती के साथ ऋण वसूली संस्था के द्वारा की जाएगी। संचालक मंडल ने उपस्थित सदस्यों से सहयोग की अपील की। बड़ी संख्या में उपस्थित सदस्य जिन्होंने नवनिर्वाचित संचालक मंडल का भव्य स्वागत किया और विश्वास दिलाया कि हम संस्था के साथ हैं और हम संस्था को पूर्ण सहयोग करेंगे। 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!