Homeचेतक टाइम्ससरदारपुर - गेंहू खरीदी केन्द्र पर किसानों हेतु व्यवस्थाएं नाम मात्र की,...

सरदारपुर – गेंहू खरीदी केन्द्र पर किसानों हेतु व्यवस्थाएं नाम मात्र की, नही हो रहा गेंहू का परिवहन

सरदारपुर। प्रदेश सरकार समर्थन मूल्य पर किसानों से गेंहू खरीद रही है। लेकिन कई खरीदी केन्द्रों पर किसानों के लिए मुलभूत सुविधाएं नाम मात्र की है। उप केन्द्र बोला में भी यही हाल है। किसानों के लिए पानी की व्यवस्था तो कर दी गई है लेकिन छांव के लिए नाम मात्र की व्यवस्था है। जिसको लेकर किसानों ने नाराजगी भी जाहिर की है।

गेंहू खरीदी उप केन्द्र बोला के कम्प्यूटर आॅपरेटर उमेश मारू ने बताया की 286 किसानों से 13640 क्विंटल गेहु ख़रीदा गया है। जिसमें से 9830 क्विंटल गेंहु परिवहन हों चुका है। पहले जिन्हानें गेहु परिवहन किया था उनकी 10 किलोमिटर की लिमिट थी। जो खत्म होने के बाद शासन ने दुसरा परिवहन रिलिज किया। जिनके द्वारा गेहु परिवहन नही किया जा रहा है। जब उनसे गेहु परिवहन करने को कहते है तो गाड़ी खाली नही है यह जवाब मिलता है। भोपाल एवं खरीदी केन्द्र दोनो जगह से एसएमएस आने के कारण किसानों की भीड़ लग रही है। सरकार द्वारा जो व्यवस्थाए किसानों हेतु करने को कही गई है वह हमने कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!