Homeअपना शहरराजगढ़ - संस्था युवा सोच ने किया परिचर्चा का आयोजन, बाबा साहेब...

राजगढ़ – संस्था युवा सोच ने किया परिचर्चा का आयोजन, बाबा साहेब के जिवन से युवाओं को किया प्रेरित

राजगढ़। नगर में संस्था युवा सोच द्वारा बाबा साहेब भिमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में आज एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। नगर के कुक्षी नाका के समीप अम्बेडकर काॅम्पलेक्स स्थित बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रताप ग्रेवाल, नगर परिषद अध्यक्ष भंवरसिंह बारोड़, उपाध्यक्ष अजय जायसवाल, ज्ञानेन्द्र मुणत, विपिन पाण्डेय, प्रदिप रायली, ललित कुमरावत, बालुसिंह बारिया आदी ने उपस्थित रहकर बाबा साहेब के जिवन पर प्रकाश डाला। संस्था युवा सोच के राजगढ़ नगर अध्यक्ष गौरव सराज जैन ने बताया की संविधान निर्माता बाबा साहेब की जन्म जयंती के अवसर पर परिचर्चा का आयोजन किया गया था। सामाजिक समरसता के आधार स्तम्भ संविधान के जनक बाबा साहेब के जीवन से प्रत्येक युवा को प्रेरित करने के उद्देशय से यह परिचर्चा का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा सोच के सदस्य एवं युवा उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!