Homeचेतक टाइम्समई के दुसरे सप्ताह तक घोषित किया जा सकता है 10वीं -12वीं...

मई के दुसरे सप्ताह तक घोषित किया जा सकता है 10वीं -12वीं बोर्ड का रिजल्ट

भोपाल। प्रदेश में 10 वीं  एवं 12 वीं बोर्ड परिक्षा का रिजल्ट मई के दुसरे सप्ताह तक घोषित किया जा सकता है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं एवं 12वीं परीक्षा की काॅपियों का मूल्यांकन कार्य लगभग 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है। बताया जा रहा है माध्यमिक शिक्षा मंडल ने मई के दुसरे सप्ताह में रिजल्ट घोषित करने का लक्ष्य तय किया है। जानकारी के अनुसार 20 मार्च से मूल्यांकन शुरू किया गया था। मूल्याकंन के पहले चरण में 10 हजार शिक्षकों ने लगभग 54 लाख काॅपियां जांच ली हैं। दूसरे चरण का मूल्यांकन शुरू हो चुका है, जो 25 अप्रैल तक चलेगा। प्रत्येक मूल्याकंकन केन्द्र में करीब 700 शिक्षक प्रतिदिन काॅपियां जांच रहे हैं। केन्द्रों पर सुबह 10ः30 से शाम 6 बजे तक मूल्यांकन किया जा रहा है। यदी इसी गति से मूल्यांकन कार्य चलता रहा तो निर्धारित समय में रिजल्ट घोषित हो जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!