Homeअपना शहरराजगढ़ - पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष के घर चोरों ने दिया वारदात...

राजगढ़ – पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष के घर चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, नगदी सहित 315 बोर रॉयफल ले गए चोर

राजगढ़। बीती रात्रि चोरो ने राजेंद्र कॉलोनी निवासी नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष सुरेश तातेड़ के यहां चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। चोर तातेड़ के यहां से एक बंदूक सहित नगदी ले गए है। पूर्व अध्यक्ष सुरेश तातेड़ ने बताया कि चोरो ने उनके घर के पश्चिम दिशा में स्थित गेट के नजदीक लगी लोहे की जाली एवं खिड़की की चुटकी में अंठ लगाकर खिड़की से अंदर प्रवेश किया। घटना रात्रि करीब 2 बजे की है। चोरों ने दूसरी मंजिल स्थित कमरे में घूसकर एक रॉयफल 315 बोर एवं करीब 15 हजार रूपये नगदी ले गए है। साथ ही दो अटेची भी ले जाने का प्रयास किया था लेकिन पूर्व अध्यक्ष तातेड़ के जाग जाने के बाद चोर भाग निकले। घटना की जानकारी मिलने के बाद सुबह स्थानीय पुलिस थाना से पुलिस ने मौका मुआयना कर प्रकरण पंजीबद्ध किया है। थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा ने बताया कि घटना सुबह जानकारी मिलने पर मौका मुआयना किया था। वारदात को लेकर जांच की जा रही है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!