Homeचेतक टाइम्सनसरूल्लागंज मे 316 जोड़ों का विवाह मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना मे सम्पन्न,...

नसरूल्लागंज मे 316 जोड़ों का विवाह मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना मे सम्पन्न, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई मे निकली बारात, जगह-जगह हुआ स्वागत

भोपाल। सीहोर जिले की नसरुल्लागंज तहसील मुख्यालय पर शुक्रवार 11 मई को सायंकाल मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजनांतर्गत 300 जोडों का विवाह तथा 16 जोडों का निकाह मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति मे सम्पन्न हुआ। इनमे 2 दिव्यांग तथा तीन कल्याणी भी सम्मिलित थे। कलेक्टर श्री तरुण कुमार पिथोडे की पहल पर 35पात्र वर-वधुओं को मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का लाभ भी दिया गया ताकि सुखी गृहस्थ जीवन आरंभ कर सकें। मुख्यमंत्री की अगुवाई मे कृषि उपज मण्डी प्रांगण से भव्य बारात प्रारंभ होकर विवाह स्थल दशहरा मैदान पहुंची। पूरा शहर दुल्हन की तरह सजाया गया था, नागरिकों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर बारात का स्वागत किया। मुख्यमंत्री तथा अन्य अतिथियों ने विवाह स्थल पर सभी दूल्हों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।मंगलाष्टक के साथ वरमाला का आयोजन हुआ।  मुख्यमंत्री ने सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद देते हुए कहा कि एक नयी पहल भी कर रहें हैं आर्थिक कल्याण योजना मे 35 पात्र वर-वधुओं को लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने नवदम्पत्तियों को कहा किअपने कुल का नाम रोशन करना और स्नेह से रहना। उन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बेटी है तो कल है,मुख्यमंत्री ने सफल आयोजन पर सभी को बधाई दी। वनविकास निगमाध्यक्ष श्री गुरूप्रसाद ने अपने संबोधन मे कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश मे बेटी को वरदान बना दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश मे 27 लाख से अधिक लाडली लक्ष्मी हैं तथा लगभग 18 लाख कन्याओं का विवाह सम्पन्न हो चुका है।  इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह, श्री राजेन्द्र सिंह राजपूत, श्री सुनील माहेश्वरी,श्रीमती अनीता राजेश लखेरा, श्रीमती उर्मिला मरेठा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री तरुण कुमार पिथोडे, एसपी श्री सिद्धार्थ बहुगुणा सहित अन्य शासकीय सेवक तथा हजारों की संख्या मे घराती-बाराती उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!