Homeचेतक टाइम्सहातोद - भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा चलो पंचायत की ओर अभियान...

हातोद – भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा चलो पंचायत की ओर अभियान के तहत स्पेशल 11 पदाधिकारी का किया गठन

रोहित पटेल, हातोद। आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा चलो पंचायत की ओर अभियान ग्राम हातोद में चलाया। जिसमें अतिथि इंदौर पार्षद दीपक जैन, युवा मोर्चा जिला महामंत्री जयसूर्या, सरदारपुर मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटेल, किसान मोर्चा कोषाध्यक्ष हुकुम सिंह सुनैर,  कालू सिंह पटेल, तोलाराम सुनेर आदि पदाधिकारी मौजूद थे। जिन्होंने सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प माला अर्पित की। जिसके बाद युवा मोर्चा जिला महामंत्री जयसूर्या ने प्रदेश सरकार व राज्य सरकार की सारी योजनाओं के बारे में बताया। वही पार्षद दीपक जैन ने सारी योजनाओं को जिस हितग्राहियों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिला है उनका स्वागत भी किया। सभी हितग्राही को भारतीय जनता पार्टी को जिताने की भी अपील की। जिसके बाद स्पेशल 11 पदाधिकारियों का गठन किया गया। भारतीय जनता पार्टी के सदस्य  अंबाराम पटेल, पिंटू मकवाना, जितेंद्र पटेल (नगर अध्यक्ष भाजपा), मुकेश पटेल, विष्णु सुनेर, बलराम सोलंकी, तूफान पटेल, दिलीप सिंह पटेल, दुलीचंद पाटीदार, अंबाराम देवड़ा, शंकर पटेल मिंडा आदि सदस्य उपस्थित थे। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!