Homeअपना शहरसरदारपुर - भाजयुमो के स्पेशल 11 कार्यक्रम मे विधायक वैलसिंह का जमकर...

सरदारपुर – भाजयुमो के स्पेशल 11 कार्यक्रम मे विधायक वैलसिंह का जमकर हुआ विरोध, आक्रोशित कार्यकर्ताओ ने लगाये विधायक मुर्दाबाद के नारे, कहाँ – गुंडों का मसीहा वेलसिंह भूरिया, मंडल अध्यक्ष ने करवाया कार्यकर्ताओं का गुस्सा शांत

सरदारपुर। चुनाव आते ही राजनैतिक दलो मे  मतदाताओ को आकर्षित करने के लिये आयोजनो के दौर आरंभ हो चुके है। विपक्ष जहा सत्ता की कमजोरीया उजागर करने मे लगा हुआ है। तो सत्ता पक्ष अपनी सरकार की योजनाओ से मतदाताओ को अवगत करवाना चाहता है। इसी कडी मे बरमंडल मे भाजयुमो के द्वारा चलो पंचायत की और स्पेशल 11 कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम मे क्षैत्रीय विधायक वैलसिंह भुरिया का जमकर विरोध हो गया और विधायक मुर्दाबाद तक के नारे आक्रोशित कार्येकर्ताओ ने कार्यक्रम मे लगा दिये।
जानकारी के अनुसार बरमंडल के कचहरी चौक मे भाजयुमो के द्वारा चलो गांव की और कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। शाम करीब 7 बजे गांव मे पहले रैली निकाली उसके बाद विधानसभा प्रभारी जय सुर्या, इंदौर के पार्षद दीपक जैन, मंडल अध्यक्ष रामेश्वर चौधरी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष दैवीलाल श्रीकार की उपस्थिती मे कार्यक्रम आरंभ हुआ।  कार्यक्रम मे  बडी संख्या मे महिला एंव पुरूष कार्यकर्ता उपस्थित थें उत्साही नेताओ ने जैसे ही कार्यक्रम आरंभ किया वैसे ही विधायक वैलसिंह भुरिया का कार्यकर्ताओ ने जमकर विरोध कर दिया। और वैलसिंह  मुर्दाबाद के नारे लगा दिये। कुछ आक्रोशित कार्यकर्ता कह रहे  थे की लंबे समय से गाव मे विधायक नही आये विकास कार्य ठप्प पडे हुये है। भीड मे कुछ आक्रोशित कार्यकर्ता कांग्रेस के पुर्व विधायक प्रताप ग्रेवाल जिंदाबाद के नारे लगाते हुये भी सुने गये। वही कुछ कार्यकर्ताओं ने विधायक वेलसिंह भूरिया को गुंडों का मसीहा कहते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं देने की बात भी कही। आक्रोशित भीड को जैसे तैसे करके मंडल अध्यक्ष रामेश्वर चौधरी ने शांत कर कार्यक्रम निरस्त कर दिया।
गांव मे पहली बार ऐसा हुआ की किसी जनप्रतिनिधी का जमकर विरोध होकर मुर्दाबाद के नारे लगे । वैसे इस प्रकार का विरोध भाजपा के लिये चुनावी साल मे शुभ संकेेत नही है। पार्टि नेताओ को कार्यकर्ताओ मे उपजे अंसतोष को शांत करने के लिये मैदान मे उतरना पडेगा।

इनका कहना है –
ग्रामीण जनता ने विकास का ढोल पीटने वाली भारतीय जनता पार्टी  की पोल खोल दी है। जनता द्वारा विधायक के विरुद्ध नारे लगाए है भाजपा को इस पर मंथन करना चाहिए। – पूर्व विधायक प्रताप ग्रेवाल सरदारपुर

विधायक के विरूद्ध जो नारे लगाए गए है वह कोई प्लांनिंग थी या कार्यकर्ताओं का विधायक के प्रति अशंतोष था में इसके बारे में गम्भीरता से जानकारी निकालकर उचित कदम उठाउंगा।  – डॉ. राज बर्फा भाजपा जिला अध्यक्ष धार  

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!