Homeचेतक टाइम्सरायपुर - विकास यात्रा 2018 : मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सूरजपुर...

रायपुर – विकास यात्रा 2018 : मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सूरजपुर में 179.61 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और भूमि पूजन, विभिन्न योजनाओं में आठ हजार से अधिक परिवारों को मिलेगी 2.61करोड़ रूपए की सामाग्री एवं सहायता राशि

रायपुर। मुख्यमत्री डॉ रमन सिंह प्रदेश व्यापी विकास यात्रा के दौरान 20 मई को सूरजपुर जिले के ग्राम उचडीह में आयोजित आमसभा में 179. 61 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे। इनमें वे 94.35 करोड़ रूपए की लागत से पूर्ण हो चुके पांच कार्यों का लोकार्पण और 85.26 करोड़ रूपए के पांच कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री आम सभा में 8488 परिवारों को विभिन्न योजनाओं में 2 करोड़ 61 लाख 48 हजार रूपए की विभिन्न सामग्रियां और सहायता राशि के चेक वितरित करेंगे।
    मुख्यमंत्री डॉ सिंह सूरजपुर जिले  के उचडीह  में  आयोजित आमसभा में जिन कार्यों का लोकार्पण करेंगे, उनमें 06 करोड़ रूपए की लागत से रेण नदी पर पुल और 8.24 करोड़़ रूपए की लागत के एम0सी0एच0 भवन भैयाथान का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा 70 लाख रूपए की लागत के नवीन जिला परिवहन कार्यालय भवन, एक करोड़ 40 लाख रूपए की लागत से रेवतीरमन मिश्र महाविद्यालय सूरजपुर में आठ अतिरिक्त कक्ष निर्माण और एक करोड़ 31 लाख रूपए की लागत के लाईवलीहुड कालेज में 50 सीटर बालक छात्रावास अधीक्षक कार्यालय सह आवास गृह का लोकार्पण शामिल है। इसीप्रकार मुख्यमंत्री जिन कार्यों का भूमिपूजन करेंगे, इनमें 15.23 करोड़ रूपए की लागत से रघुनाथपुर करमीपारा से उमेश्वरपुर मनीहारीडांड़ से दुर्गापुर-सायबहार तक सड़क निर्माण, 6.77 करोड़ रूपए की लागत से कुंजनगर से जमदेई तक सड़क निर्माण, 7.97 करोड़ रूपए की लागत से पतरापाली से साल्ही बड़कापारा तक सड़क निर्माण कार्य और 14.57 करोड़ रूपए की लागत से विकासखण्ड स्तरीय अनुसूचित जनजाति छात्रावास भवन सूरजपुर का निर्माण कार्य शामिल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!