Homeचेतक टाइम्सदसाई - हर्षो उल्लास से मनाया भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव, जयकारो...

दसाई – हर्षो उल्लास से मनाया भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव, जयकारो से गुंजा पांडाल, सुख के समय भगवान को याद कीजिए दुःख अपने आप चला जाएगा – पं. उमेश शर्मा

नरेंद्र पँवार,दसाई। व्यक्ति दुःख मे भगवान को याद करता है सुख के समय वह भूल जाता है यदी हम सुख के समय भगवान को याद करते रहेगे तो दुःख अपने आप चला जावेगा। वही जीवन मे कोई किसी का नही होता है व्यक्ति अकेला आये था और अकेला जावेगा फिर हम अपना-अपना क्यो करते है। सिर्फ धर्म का मार्ग ही हमे सही रास्ता दिखाता है इसलिये अपने जीवन से अगर-मगर शब्द त्याग कर मानव सेवा के साथ लोगो की सेवा समय-समय पर करते रहना चाहिये। उक्त विचार शुक्रवार  को गोपाल कृष्ण गौशाला मे  श्रीमद् भागवत कथा मे कृष्ण जन्मोत्सव के दौरान आचार्य पं. उमेश शर्मा ने कहे। आपने कहा कि संतसंग तो भगवान से मिलने माध्यम है साथ ही अच्चे मन से परमात्मा की सेवा करने से जीवन का आनंद अलग ही आता है।
सुबह से ही कृष्ण जन्म को लेकर गौशाला मे उत्साह का माहौल बना हुआ था। गौशाला मे विशेष साज-सज्जा की गई। गोमाता का भी श्रगांर किया गया। जैसे ही भगवान कृष्ण का जन्म हुआ पाण्डाल जयकारो से गुंज उठा और  भक्तजन नाचने लगे साथ ही  होली खेली गई। इस अवसर पर भव्य चलसमारोह निकाला गया जिसका समापन गौशाला मे महाआरती के साथ महाप्रसादी का आयोजन किया गया। कथा स्थल पर गौमाता का भी पाण्डाल बनाया गया जहॉ प्रतिदिन गौमाता की आरती समिति द्वारा की जा रही है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!