Homeचेतक टाइम्सधार - कलेक्टर ने नालछा व माण्डू का किया दौरा, योजना के...

धार – कलेक्टर ने नालछा व माण्डू का किया दौरा, योजना के बारे में ली जानकारी

धार। कलेक्टर श्री दीपक सिंह गुरूवार को नालछा व माण्डू का दौरा किया। उन्होने यहाॅं फ्लोराइड प्रभावित आदिवासी अंचल की 6 ग्राम पंचायतों के 24 गांवों में प्यूरी फायर से पानी देने की योजनाओं का कार्यो का अवलोकन किया गया है। इन गांवों के करीब 1200 परिवारों के लिए ग्राम पाटडी में अंतराष्ट्रीय क्विंटन फाउंडेषन लगाया जा रहा है। बताया गया कि ग्राम पंचायत मियापुरा, षिकारपुरा, आमखो, कछाल, मेघापुरा, ढुकनीमाफी इत्यादि ग्राम पंचायतों के 24 गांवों के ग्रामीणों को इसका फायदा मिलेगा। इन गांवों में फ्लोराइडयुक्त पानी होने से लोगों को फलोरोसिस बीमारी के नियंत्रण के लिए आसपास के लोगों को सस्ते में पानी उपलब्ध कराया जावेगा। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि इस कार्य को आने वाले समय में बड़ा स्वरूप दिया जाएगा। जिसमें समस्त प्रषासनिक अधिकारी, महिला बाल विकास विभाग,ख् आंगनवाडी कार्यकर्ता, स्व सहायता समूह की महिलाएं, आषा कार्यकर्ता आदि विभागों के सदस्यों को इसमें जोडा जाएगा।
कलेक्टर श्री सिंह ने अन्य कार्यो पर चर्चा की गई। फाउंडेषन के सदस्यों ने बताया कि यह प्रोजेक्ट का म.प्र. में पहली बार नालछा विकासखण्ड में कार्य किया जा रहा है। यदि प्रोजेक्ट सफल रहा तो पूरे प्रदेष में सस्ता व षुद्ध पानी ग्रामीणों को उपलब्ध करवाया जाएगा। कलेक्टर श्री सिंह ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का नक्षा व अन्य दस्तावेज देखे तथा संबंधितों को आवष्यक निर्देष दिए।
 कलेक्टर श्री सिंह माण्डू के मेंहदीखेडी फाॅसिल्स पार्क के समीप 2 हेक्टेयर क्षेत्र में आदिवासी लोक कला एवं बोली अकादमी संस्कृति परिषद भोपाल केन्द्र का निर्माण करेगा का भी अवलोकन किया। कलेक्टर श्री सिंह विभागीय अमला के साथ फासिल्स पार्क व मांडू के नर्सरी पहुॅंचकर जमीन का चयन किया गया। जमीन चयन की आवष्यक कार्यवाही आगामी दिनों में की जाना है। इस दौरान एसडीएम धार श्री षंकरलाल सिंगाडे, हाउसिंग बोर्ड के कार्यपालन यंत्री सहित अन्य अधिकारी भी साथ थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!