Homeचेतक टाइम्सरायपुर - मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की रेडियो वार्ता ‘रमन के गोठ’...

रायपुर – मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की रेडियो वार्ता ‘रमन के गोठ’ का प्रसारण 10 जून को

रायपुर। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की मासिक रेडियो वार्ता ‘रमन के गोठ’ का प्रसारण रविवार दस जून को सवेरे 10.45 बजे से 11.05 बजे तक आकाशवाणी के रायपुर केन्द्र से किया जाएगा। राज्य में स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों से इस कार्यक्रम का एकसाथ प्रसारण होगा। इसके अलावा आकाशवाणी के जगदलपुर केन्द्र से बस्तर अंचल की प्रमुख सम्पर्क बोली ’हल्बी’ में और अम्बिकापुर (सरगुजा) केन्द्र से सरगुजिहा बोली में रात्रि 8 बजे भी ’रमन के गोठ’ का प्रसारण होगा। अगले दिन सोमवार 11 जून को दूरदर्शन के रायपुर केन्द्र से अपरान्ह 3.30 बजे ’रमन के गोठ’ का प्रसारण किया जाएगा। इसके साथ ही रविवार 13 मई को राज्य के अनेक प्राईवेट टेलीविजन समाचार चैनलों और एफ.एम. रेडियो चैनलों द्वारा भी मुख्यमंत्री की मासिक वार्ता ’रमन के गोठ’ का प्रसारण सवेरे 10.45 बजे किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!