Homeचेतक टाइम्सपेटलावद - भाजपा का बूथ स्तर तक कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न, जिलाध्यक्ष, विधायक...

पेटलावद – भाजपा का बूथ स्तर तक कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न, जिलाध्यक्ष, विधायक सहित अन्य रहे मौजूद

पेटलावद। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं का ऐतिहासिक सम्मेलन संपन्न हुआ। सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष मनोहर सेठिया, क्षेत्रीय विधायक निर्मला भूरिया, जिले के पूर्णकालिक गेंदालाल बबनका, संभागीय प्रभारी रामस्वरूप गहलोत, विधानसभा विस्तारक जगदीश डागी आदि कई अतिथि मौजूद थे। कार्यक्रम में संचालन जिला उपाध्यक्ष हेमंत भट्ट ने किया एवं स्वागत भाषण नगर मंडल अध्यक्ष कीर्तिश चानोदिया ने दिया। कार्यक्रम में समस्त बुथ संयोजक अपनी टोली के साथ बड़ी संख्या में आएं। पालक संयोजक, नगर केंद्र प्रभारी, पार्षदगण समस्त मोर्चा और प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष अपने पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम में पधारे। वही विधायक भूरिया को सभी कार्यकर्ताओ ने जन्म दिन की बधाई भी दी। आभार सेक्टर प्रभारी एडवोकेट विनोद  पुरोहित ने माना।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!