Homeअपना शहरधुलेट - वोलेन्ट्री हेल्थ एसोसिएशन व क्लिंटन फाउंडेशन के द्वारा बच्चों को...

धुलेट – वोलेन्ट्री हेल्थ एसोसिएशन व क्लिंटन फाउंडेशन के द्वारा बच्चों को कुपोषण व एनीमिया दूर करने की दी जानकारी


विनोद सिर्वी धुलेट। शुक्रवार को शासकीय हाईस्कूल धुलेट में मध्य प्रदेश वोलेन्ट्री हेल्थ एसोसिएशन व क्लिंटन फाउंडेशन के परियोजना समन्वयक रोहित कुमार शर्मा द्वारा बच्चों को कुपोषण व एनीमिया दूर  करने के तहत बहुत सी जानकारियां दी शर्मा ने कहा कि हमारी शरीर एक मशीन है। केवल सब्जी रोटी खाने से पोषक तत्वों की पूर्ति नहीं होती है। चाय हमारे शरीर का एक शत्रु है यदि पीना ही हो तो खाना खाने के 2 घंटे बाद चाय पिए व नियमित  साफ सफाई, हमारे आसपास फैली गंदगी  की सफाई, सोच के लिए शौचालय जाए  व  शौचालय के बाद  हाथों को  अच्छे साबुन से धोना चाहिए जिससे  कीटाणु हमारे शरीर में प्रवेश ना करें  यदि कीटाणु हमारे शरीर में प्रवेश करेंगे तो हम बीमार हो जाएंगे और हमारा शरीर कमजोर हो जाएगा  जिससे ना तो हम शिक्षा ग्रहण कर पाएंगे और ना ही कुछ काम  हमारा शरीर कुपोषित हो जाएगा। बच्चों को  साबुन से  हाथ  कैसे धोए हैं इसके बारे में  जानकारी दी  व हाथ धो कर बताएं व स्कूली छात्र छात्राओं को बताया कि बाल्यावस्था में विवाह ना स्वयं को करे व ना दूसरों को करने देना चाहिए यदि कहीं बाल विवाह होता है। तो उसे रोकने के लिए हमें अपने स्कूल के शिक्षक व पंचायत में इसकी जानकारी देनी चाहिए और कहा कि स्कूल से आपको प्रति मंगलवार आयरन की गोली दी जाएगी जिससे हमारे शरीर में खून की कमी नहीं रहेगी इसे नियमित सेवन करते रहना चाहिए इस दौरान बड़ी संख्या में स्कूल छात्र छात्राएं व शिक्षक टीकम चंद्र राठौर, रवि लछेटा, जाम सिंह गुलजार, पीएचई से ब्लॉक समन्वयक अधिकारी  बी. एल. परवार आंगनवाडी से आशा बाजपेई, रूपी सिंगार आदि मौजूद थे।


RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!