Homeचेतक टाइम्सजनअभियान परिषद के 29वें स्थापन दिवस पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहाँ...

जनअभियान परिषद के 29वें स्थापन दिवस पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहाँ – वृक्षा रोपण और पानी की बचत करना समय की मांग है

भोपाल। प्रकृति और पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिए जन-सहयोग और संवेदनशीलता से प्रयास करने होंगे। मौसम में बदलाव को देखकर यह चिंता होने लगी है कि 100 साल बाद विश्व का क्या होगा। इसलिए पौधा-रोपण करना और पानी की बचत करना समय की मांग है। जब तक हम पेड़-पौधे नहीं लगाएगें, तब तक इस समस्या का समाधान नहीं कर पाएंगे। यह कहना है राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का वे शनिवारको जन-परिषद संस्था के 29वें स्थापन दिवस पर संबोधित कर रही थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि पेड़ों की कमी तथा हरियाली नहीं होने के कारण रंग-बिरंगे पक्षियों का दिखना भी कम हो गया है। हमें आने वाली पीढ़ी को इन समस्याओं से बचाने के लिए अभी से प्रयास प्रारंभ करने होंगे। कार्यक्रम में उन्होंने संस्था की ओर से साहित्यकारों, समाजसेवियों, पत्रकारों और कलाकारों को शाल और प्रशस्ति-पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

महिलाएं बढ़ेगी तो ही देश बढ़ेगा
राज्यपाल ने कहा कि साहित्यकारों, समाजसेवियों और विद्वानों को देश के कोने-कोने में नैतिकता, देशभक्ति और राष्ट्रीय बोध का संदेश पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि महिलाएं आज कई क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं, हमें उन्हें पूरा सहयोग करना चाहिए। इससे उनमें आत्म-विश्वास बढ़ेगा। जब महिलाएं आगे बढ़ेंगी, तब ही देश आगे बढ़ेगा। इस कार्यक्रम में राज्यपाल ने इतिहास पुनः पुनः पुस्तक का विमोचन किया। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष पूर्व पुलिस महानिदेशक एनके त्रिपाठी, वर्तमान पुलिस महानिदेशक ऋ षि कुमार शुक्ला, संस्था के उपाध्यक्ष और महानिदेशक (होमगार्ड) महान भारत सागर, डीपी खन्न, पूर्व मेजर जनरल पीएन त्रिपाठी, अनिल सक्सेना, जीपी श्रीवास्व और संजीव श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!