Homeचेतक टाइम्सरायपुर - मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने ‘भारत रक्षा रथ‘...

रायपुर – मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने ‘भारत रक्षा रथ‘ को दिखाई हरी झण्डी

रायपुर। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज सवेरे यहां अपने निवास परिसर से देश की रक्षा के लिए सीमा पर तैनात सैनिकों के लिए बहनों के हाथ से तैयार राखियां रवाना की। उन्होंने इन राखियों को ले जा रहे ‘भारत रक्षा रथ‘ को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। ज्ञातव्य है कि नई दुनिया-दैनिक जागरण समूह द्वारा हर वर्ष यह अभियान चलाया जाता है।
 मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि यह देश को जोडने का और उन हजारों सैनिकों का सम्मान है, जो अपनी बहनों से हजारों किलोमीटर दूर देश की रक्षा में तैनात है। यह एक अभिनव प्रयास है, जिसमें पूरे देश से हमारी बेटियां और बहनें अपने हाथ से बनायी हुई राखियां सैनिकों के लिए भेजती हैं। इससे हमारे लाखों सैनिकों का मनोबल बढ़ता है। मुख्यमंत्री ने इस अभिनव पहल के लिए नईदुनिया-दैनिक जागरण समूह को शुभकामनाएं दीं। राजधानी के सेंट जेवियर स्कूल और एन.एस.एस. की छात्राओं तथा सुरक्षा बलों की बहनों ने भारत रक्षा रथ में सैनिकों के लिए राखियां सौंपी।
    इस अवसर पर दैनिक नई दुनिया के राज्य संपादक आलोक मिश्रा, स्थानीय संपादक जयप्रकाश पाण्डेय और छत्तीसगढ़ नई दुनिया यूनिट के हेड विनोद कुमार दुबे भी उपस्थित थे। रायपुर से आज रवाना हुआ ‘भारत रक्षा रथ‘ बिलासपुर-दुर्ग-मध्यप्रदेश के-भोपाल-इंदौर होते हुए जम्मू तक जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!