Homeअपना शहरराजगढ़ - संस्था युवा सोच ने किया मोहनलाल शर्मा की प्रतिमा को...

राजगढ़ – संस्था युवा सोच ने किया मोहनलाल शर्मा की प्रतिमा को स्नान, प्रतिमा के आसपास की साफ सफाई

राजगढ़। देश भक्ति के जुनून को लेकर आज नगर के युवाओ द्वारा अनूठा आयोजन किया गया। युवा सोच सोच सामाजिक समिति द्वारा  गुरुवार को चंद्र शेखर आज़ाद मार्ग गवर्मेंट बॉयज स्कूल के पास स्थित मोहनलाल शर्मा (मन्ना पहलवान)  की प्रतिमा को दूध और जल से स्नान कराया गया इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोगो ने  सहभागिता की एवम समाजजनों ने इसकी सरहाना की प्रतिमा के आसपास  साफ – सफाई भी की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया गया युवा सोच के नगर अध्यक्ष युवा गौरव सराफ  ने बताया कि जिन भारत माता के लाल ने अपने देश को आज़ाद करवाने के लिए क़ुर्बान हो गए क्या हमारा उनके लिए  कर्तव्य  नही बनता की हम उनकी देख रेख करे ओर साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि आगे भी हम इसी तरह सामाजिक कार्य करते रहेंगे। वही अंत मे राष्ट्रगान भी  गाया गया। युवा सोच नगर अध्यक्ष युवा गौरव सराफ जैन, रघुनान्दन शर्मा, सतीश शर्मा, नरेश मामा जैन, युवा सोच सदस्य अजयराज सिंह पंवार आदि उपस्थित थे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!