Homeअपना शहरराजगढ़ - किड्स कॉलेज राजगढ़ ने मनाया ग्रीन डे, पौधारोपण कर बच्चों...

राजगढ़ – किड्स कॉलेज राजगढ़ ने मनाया ग्रीन डे, पौधारोपण कर बच्चों को समझाया पेड़ – पौधों का महत्व

राजगढ़। किड्स कॉलेज राजगढ़ में आज हरियाली अमावस्या को ग्रीन डे के रूप में मनाया गया। जिसमें बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताएं रखी गई। बच्चों को पिकनिक के लिए मेला मैदान स्थित शिव वाटिका में ले जाया गया। जहां सभी बच्चों व स्टाफ  ने पौधारोपण किया और विद्यार्थियों को हरियाली  एवं पेड़ – पौधों के बारे में विस्तार से समझाया। इस पूरे कार्यक्रम का प्रबंध अक्षय यति द्वारा किया गया। शिक्षिका सपना व्यास, ज्योति गोरना, रीमा जैन व दुशाला गिरी का विशेष सहयोग रहा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!