Homeचेतक टाइम्सपेटलावद - वनांचल मित्र मंडल ने निकाली विशाल कांवड यात्रा, हजारो की...

पेटलावद – वनांचल मित्र मंडल ने निकाली विशाल कांवड यात्रा, हजारो की संख्या मे पहुचै कावड़ यात्री, हिन्दु धर्म की जडे बहुत गहरी हैं, जिसे कोई उखाड़ नहीं सकता – श्रीमती डामोर

गोपाल राठोड़ पेटलावद। झकनावदा के  शिव मंदिर से वनांचल मित्र मंडल द्वारा विशाल कावड यात्रा निकाली गई जिसमे हजारो की संख्या मे कावड यात्री सम्मिलित हुए और बोल बम के नारो के साथ हजारो की संख्या मे कावड यात्री निकला।
जगह जगह हुआ स्वागत –
कांवड यात्रा झकनावदा से प्रांरभ होकर रायपुरिया के निकली झकनावदा नगर मे जगह जगह सामाजिक संगठनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया उसके बाद धतुरिया फाटे पर भाजपा मंडल के प्रधाधिकारियो ने यात्रा का स्वागत किया उसके बाद सेमरोड रामशरमणम पर कावड यात्रियो का भव्य स्वागत किया गया तत्पश्चात बनी मे युवा मोर्चा मंडल रायपुरिया द्वारा स्वागत किया गया उसके बाद यात्रा के रायपुरिया पहुचने पर यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया सर्वप्रथम रायपुरिया चौराहे पर पुष्प वर्षौ कि गई उसके बाद रवि चौधरी मित्र मंडल सहित अनेक. सामाजिक संगठनों ने स्वागत किया ! उसके बाद रायपुरिया के स्थानीय  शिव मंदिर पर कावड़ यात्रा द्वारा जलाभिषेक किया गया! 
गायक कलाकार व्रिकम चौहान और गायिका तिलकर के गानो पर झुमे कांवड यात्री प्रसिद्ध आदिवासी लोकगीत कलाकार व्रिकम चौहान ने बम भोले के गाने पर पूरे रास्ते पर कावड यात्री झुमते नजर आये। 
धर्म सभा हुई – कांवड यात्रा के स्थानीय शिव मंदिर पर जलाभिषेक के पश्यात धर्म सभा  का आयोजन किया गया जिसमें पुरी कांवड यात्रा मे मुख्य रूप से उपस्थित रही भाजपा नेता जीएस डामोर की धर्म पत्नी और रिटा. आईएस अधिकारी श्री मति सुरज डामोर ने संबोधित करते हुए कहा आज मुझे भी भगवान भोलेनाथ का क्रपा से सौभाग्य प्राप्त हुआ की मुझे कावड यात्रा मे शामिल होने का मौका मिला मे इस मोके पर पर यह बताना चाहती हु की हमारा धर्म जो है वह सनातन हिन्दु धर्म है हिन्दु धर्म की जडे बहुत गहरी और पुरानी है इनको कोई भी ताकत जड से उखाड नही सकता है!  आपको पता होगा तो स्वामी विवेकानंद जी ने विश्व हिंदू सम्मेलन में विवेकानंद जी ने जो भाषण दिया था उसका आज तक गुणगान होता है   हमारा देश आध्यात्मिक देश रहा है! हमारे देश में कुछ शक्तियां हम लोगों को भड़काना जाती है परंतु आज जो कांवड़ यात्रा में शिव भक्तों का जनसैलाब उमड़ा है उसने सभी को संदेश दे दिया है कि हम हिंदू बहुत जागरूक और सजग हैं और हिंदू धर्म में हमारे प्राण हैं हमें हमारे धर्म से कोई अलग नहीं कर सकता  हमारे समाज मेंमहापुरूषटंट्या मामा भीमा नायक मुंडा रानी दुर्गावती जेसे महापुरूष रहै इन सब को याद करके हमें अपना आत्मसम्मान बचाए रखना है !
इस अवसर पर मंडी अध्यक्ष भरत जी पाटीदार ने संबोधित करते हुए कहां लगातार ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए जिससे हम सब मिलकर भगवान का जलाभिषेक हो सके !ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह गंगा खेड़ी ने संबोधित करते हुए कहां हमारी जातिया अलग हो सकती है पर हमारा धर्म एक है और हमे हमारी भारत माता और धर्म की रश्रा करना होगी निलेश जी मिणा केहरसिह मेडा सहित अनेक प्रधाधिकारियो ने संबोधित किया !
खुल्ली गाडी मे अभिवादन करते रहै –
कावड यात्रा के दौरान आयोजक श्री मति सुरज डामोर और  भाजपा मंडल अध्यक्ष अजमेर सिंह भूरिया मंडी अध्यक्ष भरत जी पाटीदार भाजपा नेता केहरसिह मेडा निलेश मिणा अनिल मुथा पुरी कांवड यात्रा के दौरान खुल्ली गाडी मे ग्रामीणो का अभिवादन स्विकारते रहा! 
 क्षेत्र में पहली बार निकली इतनी बड़ी कावड़ यात्रा
रायपुरिया मंडल ने इतनी विशाल कावड यात्रा पहली बार देखी गई जिसे देख कर हर कोई इस कांवड यात्रा के सफल आयोजन की चर्चा पूरे श्रैत्र मे हो रही थी!  कार्यकम का संचालन मंडल भाजपा अध्यक्ष अजमेरसिह भुरिया ने किया आभार अनिल मुथा ने माना। 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!