Homeचेतक टाइम्सश्रावण मास के अंतिम सोमवार को गंगा महादेव से जल कावड़ यात्रा...

श्रावण मास के अंतिम सोमवार को गंगा महादेव से जल कावड़ यात्रा निकाली, यात्रा में बेटी पढ़ाओ – बेटी बचाओ अभियान का दिया संदेश

रोहित पटेल,हातोद। श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार को गंगा महादेव से जल कावड़ यात्रा निकाली। ग्राम आंतेडी के रामसिंह जी पंवार ने बताया कि सुबह 9  बजे गांव आंतेडी से कावड़ यात्रा शुरू हुई। यह धार- इन्दौर रोड़ होते हुए गंगा महादेव मंदिर तक पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति और ग्रामीणजन शामिल हुए। कावड़ यात्रा में आंतेडी के युवाओं ने बेटी बचाओ-बेटी पढा़ओ व नशा मुक्ति का संदेश देने का प्रयास किया। यात्रा आयोजन समिति के दिनेश लवंवशी व शुभम लववंशी ने बताया की यात्रा का यह प्रथम वर्ष हैं। यात्रा में शामिल महिलाएं और युवा भजनों की धुन पर नाचते हुए चल रहे थे। यात्रा के दौरान कावड़ियो की फरियाली की व्यवस्था ईश्वरलाल व सुरजमल दनगाया व भुवान सिंह चौधरी की और से की गई। यात्रा गंगा महादेव से शुरू होकर सुल्तानपुर, बोधवाडा़, भलगावड़ी फाटा, मारोल से खांकेडी फाटा होते हुए आंतेडी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। उपरोक्त जानकारी गिरिवर लौधा ने दी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!