Homeचेतक टाइम्सदसाई - हर वर्ष तालाब का रूप ले लेता शासकीय कन्या उच्चतर...

दसाई – हर वर्ष तालाब का रूप ले लेता शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का भवन, जिम्मेदार मौन

नरेंद्र पँवार,दसई। स्थानीय शासकीय कन्या उमावि का भवन बनकर दो साल पहले तैयार हो गया जिसमे विगत दो वर्षो से कक्षायें  भी लग रही है लेकिन शासकीय कार्यो मे जो लेट लतिफी होती है। वह यहां भी बदस्तुर जारी है। विद्यालय भवन का मैदान ठेकेदार द्वारा नहीं बनाये जाने के कारण यहां पर प्रति वर्ष  मैदान बडे से तालाब का रूप ले लेता है। जहां पर प्रतिदिन गांव के अन्य विद्यालयों के छात्र तैरने एवं नहाने का आंनद उठाते है। इस तालाबनुमा गडडे मे इस प्रकार के नहाने से किसी दिन कोई अनहोनी भी घटित होने की आशंका बनी रहती है। साथ ही मैदान का खेल सुविधा मे उपयोग भी नही हो पाता है। 
खेल प्रतिभायें हो रही है कुंठीत-  विद्यालय प्रांगण मे खेल का मैदान होने के बावजूद इसका समतलीकरण नहीं होने से बडा सा गडडा बन जाने के चलते यहां की खेल प्रतिभायें प्रेक्टिस नहीं कर पाने के कारण कुंठीत हो रही है। साल भर इस मैदान पर कोई खेल गतिविधि नहीं हो पाती है। यदि शासन इस और ध्यान दे तो यहां से खेल के क्षेत्र मे बहूत सी छात्रायें आगे बढकर ग्राम के साथ क्षेत्र का नाम रोशन कर सकती है। इस विद्यालय से पूर्व मे कई छात्राऐं जिला स्तर के साथ-साथ प्रदेष एवं राष्ट्रीय स्तर तक अपना करिश्मा दिखा चुकी है। उनमे प्रमुख रूप से रेखा मारू के अलावा अन्य छात्राओं ने तो कई अवार्ड इस विद्यालय को दिये है। विद्यालय की छात्रा रितु मारू, दिपिका पाटीदार, सहित अनेक छात्राओं ने बताया कि विद्यालय मे खैल का मैदान नहीं होने से हमे खेल खेलने मे बेहद असुविधा होती है। खेल मैदान बनने पर हमे अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सकेगा।


इनका कहना हैं – 
ग्राम पंचायत के संज्ञान मे यह बात है इस बात को लेकर हम वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर चुके है। शीघ्र ही पंचायत स्तर से राशि की व्यवस्था कर मैदान के समतलीकरण का कार्य किया जावेगा। – दिनेश पटेल उपसरंपच ग्राम पंचायत दसाई। 


विद्यालय के द्वारा खेल मैदान के निर्माण हेतु वरिष्ठ कार्यालय को मांग पत्र भेज दिया है स्वीकृत होने पर मैदान का कार्य किया जावेगा। वर्तमान मे छात्राओं को हम मावि परिसर के खेल मैदान मे खेल गतिविधि करवा रहे है।    -प्रतिभा दूबे प्राचार्य शा क उमावि दसाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!