Homeचेतक टाइम्सपेटलावद - गुरुकुल एकेडमी के बच्चों का कराते में हुआ चयन, विकाखण्ड...

पेटलावद – गुरुकुल एकेडमी के बच्चों का कराते में हुआ चयन, विकाखण्ड स्तरीय एवं जिला स्तरीय मुख्यमंत्री कप मेंदिखाएंगे अपनी प्रतिभा

पेटलावद। युवा अभियान के अन्तर्गत वर्ष 2018-19 में 16 वर्ष से कम आयु वर्ग के प्रतिभावान बालक बालिका खिलाडियों की पहचान एवं प्रोत्साहन देने के लिये परम्परागत देशी कबड्डी, कराते, कुश्ती, व्हालीबाल, फुटबाल एवं एथेलेटिक्स को बढावा देने के उद्देश्य से विकासखण्ड, जिला, संभाग व राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री कप का आयोजन किया गया। विकासखण्ड स्तरीय मुख्यमंत्री कप प्रतियोगिता का आयोजन विकासखण्ड पेटलावद में दिनांक 06.09.2018 को किया गया। जिसमें गुरुकुल एकेडमी के बालक-बालिकाओं ने भाग लिया इसमें कराते में अपने-अपने आयु वर्ग में अक्षय प्रजापत एवं मंदाकिनी निनामा ने अपना स्थान सुनिश्चित किया। विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के  चयनित खिलाडियों को दिनांक 11 को जिला स्तरीय मुख्यमंत्री कप खेल प्रतियोगिता का आयोजन जिला मुख्यालय झाबुआ मे किया जाएगा। गुरुकुल एकेडमी के संचालक आकाश चौहान एवं प्राचार्य शास्त्री सुमन व उप प्राचार्य कुणाल सोनी व  स्टाफ  ने बधाई दी एवं बच्चों के  खेल से प्रभावित होकर प्राचार्य सर ने उचित  पुरस्कार देने की  घोषणा की एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!