Homeचेतक टाइम्ससरदारपुर - आम आदमी पार्टी ने की सरदारपुर विधानसभा के प्रत्याशी की...

सरदारपुर – आम आदमी पार्टी ने की सरदारपुर विधानसभा के प्रत्याशी की घोषणा, रिटायर्ड आर्मी मेन भाभोर को बनाया अपना प्रत्याशी

सरदारपुर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आप पार्टी ने विधानसभा क्षेत्र सरदारपुर के लिए प्रत्याशि की द्योषणा करते हुए विजय सिंह भाभोर को उम्मिदवार के रूप में उतारा हैं। आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में पहली बार मैंदान में हैं। पार्टी सभी 230 विधानसभा में चुनाव लड़ने की द्योषणा कर चुकी है। प्रदेश में 119 उम्मिदवार को मैंदान में उतार चुकी हैं। उल्लेखनिय हैं कि सरदारपुर आप प्रत्याशी विजयसिंह भाभोर सेवानिवृत आर्मी से हैं। सेवानिवृत के बाद आम आदमी पार्टी की निती से प्ररित होकर उन्होने सदस्या ग्रहण कर सक्रियता से सरदारपुर विधानसभा में कार्य करने के लिए जूट गये। भाभर पूर्व में सरदारपुर विधानसभा प्रभारी, एवं गंधवानी पर्यवेक्षक रह चुके है। पार्टी की जिलाकार्यकारणी धार में भी सक्रिय भूमिका निभाई हैं। सरदारपुर विधानसभा कांग्रेस व भाजपा का गढ़ माना जाता हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में दोनों पार्टीयां हार जीत के लिए अपना अपना दाव पेंच खेल कर जीत का परचम लहराती है। परंतु इस बार विधानसभा चुनाव में त्रिकोणिय मुकाबला होने से भाजपा कांग्रेस सकते में हैं। आप पार्टी ने सक्रिय कार्यकर्ताओं पर विश्वास जताते हुए विजयसिंह भाभोर को अपना उम्मिदवार मैंदान में सबसे पहले उतारा है। जिससे आप कार्यकर्ताओं समुन्दसिंह बिलवार, कमलेश भाभर, राजेश कप्तान, आकाश डावर, गौरव कमेडिया, मुकेश खपेड़, मुन्नालाल भाभर आदि ने हर्ष जताया हैं। उक्त जानकारी आप विधानसभा प्रभारी सुमितसिंह चौहान ने दी। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!