Homeचेतक टाइम्सदसई - किसान ससंगोष्टी में जैविक खेती के गुर सिखाए

दसई – किसान ससंगोष्टी में जैविक खेती के गुर सिखाए

नरेंद्र पँवार, दसई। बुधबार को नवभारत फर्टिलाइजर कंपनी के तत्वाधान में ग्राम दसई  में किसान संगोष्टि का आयोजन किया गया जिसमें किसानों को जैविक खेती के सम्बद्ध में जानकारी दी गई किसान रामप्रसाद पाटिदार और लालचंदृ पाटिदार के आथित्य में कार्यक्रम का सुभारम्भ हुवा अतिथियो ने जैविक खेती के फायदे बताये गए। इस दौरान कंपनी के डॉ.मातादीन रावत ,सुरेन्द्र कुमार और प्रवीण मारू  द्वारा जैविक खेती किस तरह से की जाए इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी। एव किट और इल्ली के प्रकोप से फसलों को किस तरह से बचाया जाए इस बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान किसानों ने जैविक खेती करने का संकल्प लिया। जैविक खेती करने से किसानों को फसल में फायदा और जमीन की उत्पादन क्षमता पर भी फर्क पड़ता है रासायनिक खाद से जमीन की उर्वरा शक्ति ख़त्म होती है और धीरे धीरे जमीन बंजर होने का खतरा बढ़ता है । इस लिए जैविक खेती करने से फसलों की सुद्धता पर भी असर होता है । नवभारत फर्टिलाइजर कंपनी के द्वारा क्षेत्र के किसानों को जागरूक कर जैविक खेती करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिसमे किसान जैविक खेती करने के तरीके सिख रहे है। 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!