Homeअपना शहरराजगढ़ - विसर्जन जुलूस निकालकर दी बप्पा को दी बिदाई, झिलमिल झांकियों...

राजगढ़ – विसर्जन जुलूस निकालकर दी बप्पा को दी बिदाई, झिलमिल झांकियों ने मोहा नगरवासियों का मन, पंजाब के अखाड़ा दल ने दिखाए हैरतंगैज करतब

राजगढ़। अनंत चतुदर्शी के अवसर पर रात्रि को शहर में झिलमिल झाकियों का कारवां निकला। इसे देर रात्रि शहरवासियों ने निहारा। धार्मिक विधाओं पर झांकिया  श्रद्धालुओं मन मोह रही थी। मुख्य रूप नगर परिषद द्वारा बनाई गई झांकिया आकर्षक का केंद्र रही। अनेकों श्रद्धालुओं ने इसकी सराहना की। यात्रा में नपं. अध्यक्ष भॅवरसिंह बारोड़, उपाध्यक्ष अजय जायसवाल, पार्षद देवीलाल भिड़ौदिया रास्तेभर शहरवासियों का अभिवांदन स्वीकार करते हुए चल रहे थे। इधर, दलपुरा से राज फ्रेण्ड्स ग्रुप द्वारा भी रंगा-रंगा विसर्जन जुलूस निकाला। जुलूस में लोकनृत्य की प्रस्तुति की लोगों ने खूब दाद दी।

मुख्य रूप पंजाब के प्रसिद्ध अखाड़ा दल द्वारा अनेक चौराहों पर हैरतंगैज करतब दिखाएं। इसी प्रकार नासिक ढोल पर कलाकारों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दी गई। जुलूस को देखने के लिए करीब आधे घंटे पूर्व यात्रा मार्ग के आगे महिला श्रद्धालु ओटलों पर बैठकर इंतजार करते नजर आए। रविवार सुबह से जयंकारों के साथ शहर से अनेक श्रद्धालुजन गणेश प्रतिमाओं को लेकर विजर्सन के लिए माही नदी पहुंचे। यहां नम आंखों के साथ श्रद्धालुओं ने गणेशजी को बिदाई दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!