Homeचेतक टाइम्सभाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का दो दिवसीय मध्य प्रदेश दौरा, भाजपा...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का दो दिवसीय मध्य प्रदेश दौरा, भाजपा कोर ग्रुप और चुनाव प्रबंध समिति की लेंगे महत्वपूर्ण बैठक

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का दो दिवसीय मप्र दौरा आज रविवार से शुरू होगा। अमित शाह दोपहर को विशेष विमान से भोपाल पहुंचेंगे। यहां से वे होशंगाबाद में नर्मदापुरम् और भोपाल संभाग के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के लिए रवाना हो जाएंगे। शाम साढ़े पांच शाह वापस भोपाल आएंगे। देर शाम को अमित शाह प्रदेश भाजपा कार्यालय में भाजपा कोर ग्रुप और चुनाव प्रबंध समिति की महत्वपूर्ण बैठक लेंगे। अमित शाह इस बैठक में भाजपा के चुनावी अभियान को लेकर कई फैसले कर सकते हैं। इसके साथ ही प्रत्याशी चयन के लिए पार्टी द्वारा कराए गए कई सर्वे पर भी बातचीत हो सकती है। अमित शाह भोपाल में ही रात रुकेंगे। सोमवार सुबह वे भोपाल से खजुराहो रवाना हो जाएंगे। खजुराहो से वे सतना जाएंगे और वहां भाजपा के कमल शक्ति कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। सतना से वे रीवा जाएंगे। रीवा और शहडोल संभाग के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में भाग लेंगे। फिर वे डिंडौरी जाएंगे, जहां आदिवासी सम्मेलन को संबोधित करेंगे। यहां से जबलपुर पहुंचकर जबलपुर संभाग के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे और रात में ही जबलपुर से दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!