Homeअपना शहरराजगढ़ - राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ का पथ संचलन निकला, जगह- जगह...

राजगढ़ – राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ का पथ संचलन निकला, जगह- जगह पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

राजगढ़। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी विजयादशमी पर राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ द्वारा नगर में पथ संचलन निकाला गया। इसके पूर्व सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल में संघ द्वारा शस्त्र पूजन एवं बौद्धिक का आयोजन हुआ। आयोजन में मुख्य अतिथि खण्ड संचालक राजेश मूणत थे एवं अध्यक्षता सेवानिवृत व्याख्याता मूलचंद बलसारा ने की। वही बौद्धिक में मुख्य वक्ता धार जिला प्रचारक अंकित गजकेश्वर द्वारा उपस्थित स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए संघ स्थापना से लेकर वर्तमान तक की संघ की प्रष्ठभूमि से अवगत करवाया। इस दौरान मुख्य वक्ता गजकेश्वर ने कहाँ की संघ द्वारा प्रतिवर्ष पथ संचलन निकालने का उद्देश्य सभी को मन से एक बनाना हैं एवं समाज में उत्साह जाग्रत करना हैं।

 आयोजनके बाद सरस्वती शिशु मंदिर से सम्पूर्ण नगर में पथ संचलन निकाला। इस दौरान सभी स्वयं सेवक कदमताल करते हुए निकले। जिनका नगर में जगह- जगह पुष्पवर्षा कर एवं रंगोली बनाकर स्वागत किया गया। नगर भ्रमन के बाद पुनः पथ संचलन सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल पहुँचा। जहाँ समापन हुआ।
वही नया बस स्टेंड पर स्थाई व्यापारि एशोसिएशन द्वारा पथ संचलन का स्वागत किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!