Homeचेतक टाइम्ससरदारपुर - 30 को धार में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे कांग्रेस...

सरदारपुर – 30 को धार में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे धार

सरदारपुर। 30 अक्टूबर मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कॉलेज ग्राउंड धार पर एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जानकारी देते हुए कांग्रेस के सरदारपुर विधानसभा प्रवक्ता मुकेश पाटीदार ( एडवोकेट) ने बताया कि राहुल गांधी के साथ ही मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ, चुनाव समिति के अध्यक्ष एवं पार्टी के स्टार प्रचारक ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कई नेतागण शामिल होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष की आमसभा को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्तागण में उत्साह का वातावरण बना हुआ है। सरदारपुर विधानसभा के ब्लॉक सरदारपुर, ब्लॉक दसाई, ब्लॉक राजोद एवं ब्लॉक अमझेरा में कार्यक्रम को लेकर बैठक का दौरा चल रहा है। विधानसभा के चारों ब्लाको से हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के धार  की सभा में शामिल होने की संभावना है।  
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!