Homeआलेखभोजशाला की नगरी धार से राहुल गांधी भरेंगे चुनाव हुंकार, क्या राष्ट्रीय...

भोजशाला की नगरी धार से राहुल गांधी भरेंगे चुनाव हुंकार, क्या राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा कांग्रेसी नेताओं के दिलों को जोड पाएंगा

धार से राजेश शर्मा
साफट हिन्दुत्व की थीम पर सवार पूरे देष में कांग्रेस के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने निकले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी प्रदेष विधानसभा की चुनावी बेला में भोजषाला की नगरी धार से चुनावी हुंकार भरेगे। चुनावी महासंग्राम और टिकिटों की कवायद के बीच कांग्रेस के युवराज का धार दौरा प्रदेष में सत्ता का वनवास झेल रही कांग्रेस के लिए कितना संजीवनी बुटी साबित होगा यह प्रष्न भविष्य की गर्त में है। राहुल का धार दौरा चुनावी महासंग्राम में आदिवासी बाहुल्य धार, झाबुआ, आलिराजपुर और बडवानी जिले की विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने के लिहाज से महत्वपूर्ण कहा जा सकता है। परंपरागत रूप से आदिवासी वोट बैंक कांग्रेस के साथ रहा है किंतु बीते चुनावों में भाजपा ने कांग्रेस के इस वोट बैंक में खासी सेंध लगाई है। भोजषाला का मुद्दा देष की सुर्खियों में रहा है ऐसे में साफट हिन्दुत्व पर सवार राहुल और कांग्रेस के लिए भोजषाला की इस नगरी में आना सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। धार आगमन  से कांग्रेस के युवराज आदिवासी वोटों पर अपनी खिसकती जमीन के लिए भी आधार तैयार करने का भी संदेष दे सकते है। धार के सियासी गलियारों में भी यह प्रश्न तैर रहा है कि गुटों में बटी कांग्रेस अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन से क्या एकता का राग अलापने लगेगी।

राहुल के आगमन की खबर से धार सहित आसपास के जिलों के कांग्रेसियों में उत्साह और उर्जा का संचार हुआ है। राहुल की सभा को सफल बनाने तथा ज्यादा से ज्यादा लोगों को  सभास्थल तक लाने के लिए कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता जमकर मषक्कत कर रहे है। संदेष साफ है कांग्रेस के पक्ष में राहुल की सभा से माहौल बनाया जाए। राष्ट्रीय और प्रादेषिक राजनीतिक फलक पर धार जिले का अपना विषिष्ट स्थान रहा है ऐसे में कांग्रेस के युवराज का धार आना राजनीतिक लिहाज से भी काफी मायने रखता है। कुछ बरस पूर्व जैन तीर्थ नगरी मोहनखेडा से राहुल गांधी कांग्रेसियों में एकता और उर्जा का शंखनाद करके गए थे। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता आज भी मोहनखेडा में कांग्रेस युवराज द्वारा पढाए पाठ को याद करते है।

सत्ता का वनवास झेल रही कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को राहुल दे सकते है जीतने का मंत्र
गुजरात विधानसभा चुनाव में जिस तरह से राहुल गांधी ने चुनावी मैनेजमेंट और रणनीति अपनाई थी कुछ ऐसा ही प्रयोग मप्र में भी वे कर रहे है। इस लिहाज से चुनावी समर में राहुल का धार का दौरा एक प्रयोगषाला की भांति सिद्ध हो सकता है। धार दौरे से संदेष साफ है कि मालवा और निमाड अंचल में कांग्रेस का जनाधार बढाया जाए। हालांकि यह भविष्य की गर्त में छिपा हुआ है कि राहुल का दौरा कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में कितना जोश पैदा करेगा।

क्या युवराज का दौरा कांग्रेस नेताओं के टूटे दिलों को एक कर पाएंगा
7 विधानसभा सीटों को अपने में समाहित किए हुए धार जिला राजनीतिक लिहाज से महत्वपूर्ण है और ऐसे समय में जब एक-एक सीटों पर इस चुनाव में तगडे संघर्ष की संभावना व्यक्त की जा रही है। तब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन सियासी दृष्टि से खासा महत्व रखता है। यह किसी से छुपा नहीं है कि धार जिले में कांग्रेस की एकता तार-तार होकर गुटों में बटी हुई है। ऐसे में क्या कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी का दौरा जिले के कांग्रेस नेताओें में एकता का षंखनाद कर टूटे दिलों को एक कर पाएंगा यह प्रश्न उठना समीचीन है।

राहुल का धार दौरा प्रदेश के लिए बन सकता है चुनावी नजीर
भौगोलिक रूप से आदिवासी बाहुल्य धार झाबुआ, आलिराजपुर जिले से सटा होकर गुजरात के नजदीक है। वहीं धार के समीपवर्ती उज्जैन, रतलाम, बडवानी और इंदौर जिले है। ऐसे में राहुल के धार दौरे पर सबकी निगाहे है। राजनीतिक पंडितों और सूत्रों की माने तो कांग्रेस के आला नेताओं ने राहुल का धार दौरा कांग्रेस के पक्ष में मालवा और निमाड अंचल में जनसमर्थन जुटाने के लिहाज से ही रखवाया है। इससे जाहिर होता है कि राहुल का धार दौरा प्रदेष विधानसभा चुनाव की दृष्टि से चुनावी मैनेजमेंट, एकता का संदेष और कार्यकर्ताओें में जोष भरने के लिहाज से एक चुनावी नजीर के रूप में  लिया जा सकता है। हालांकि राहुल गांधी का धार दौरा कांग्रेस के लिहाज से कितना सफल हो पाता है यह चुनाव परिणाम और समीक्षा का विषय हो सकता है।

उक्त लेख के लेखक राजेश शर्मा मध्य प्रदेश शासन के राज्य स्तरीय अधिमान्य पत्रकार है एवं इंदौर संभागीय पत्रकार अधिमान्यता समिति के सदस्य है 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!