Homeअपना शहररिंगनोद - विस्डम एकेडमी में मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवस, विद्यार्थियों ने बनाया...

रिंगनोद – विस्डम एकेडमी में मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवस, विद्यार्थियों ने बनाया मध्यप्रदेश का मानचित्र

रिंगनोद। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस विस्डम एकेडमी स्कुल में हर्षोउल्लास से मनाया गया। इस दौरान समस्त विद्यार्थियों को प्राचार्य कामेश सतपुड़ा द्वारा मध्यप्रदेश के भौगोलिक, सांस्कृतिक, प्राकृतिक एवं ऐतिहासिक महत्व के बारे में बताया गया। मध्यप्रदेश किस प्रकार से भारत की प्रगृति में हमेशा शामिल रहा है इन तथ्यों के बारे में भी विद्यार्थियों को जानकारियां दी गयी। मध्यप्रदेश के समस्त स्वत्रंता सेनानियों, यहां के कवियों, उज्जैन की क्षिप्रा नदी का महत्व, खजुराहो, पँचमड़ी आदि सभी प्राकृतिक स्थानों के महत्व के बारे में भी बताया गया। वही 31 नवंबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्मदिवस भी मनाया गया। प्राचार्य कामेश सतपुड़ा ने बताया कि किस प्रकार सरदार पटेल ने देश की 365 रियासतों को कैसे एक किया, उन्हें समस्त रियासतों को भारत मे विलय करने पर किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। वही शिक्षक कन्हैया पडियार ने बताया कि सरदार पटेल को लोह पुरुष क्यो कहा जाता है एवं सरदार पटेल से जुड़े कई रोचक तथ्य बच्चो से साझा किए। वही स्कूल परिसर में मध्य प्रदेश का मानचित्र भी बनाया गया। इस दौरान स्कुल के समस्त शिक्षक- शिक्षिकाएं एवं स्टॉफ उपस्थित रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!