Homeचेतक टाइम्सराजगढ़ - भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन, भाजपा...

राजगढ़ – भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन, भाजपा प्रत्याशी बघेल ने किया जन सम्पर्क

राजगढ़। विधानसभा चुनाव हेतु भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन कल नगर के एमपीईबी के सामने किया गया। कार्यालय का उद्घाटन पूजन-अर्चन कर किया गया। इस दौरान विधानसभा प्रभारी कन्हैयालाल पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जिला भाजपा कोषाध्यक्ष राजेन्द्र गर्ग, भाजपा प्रत्याशी संजय बघेल, विधानसभा पूर्णकालीक मांगीलालजी, राजगढ़ मंडल अध्यक्ष नवीन बानिया, सरदारपुर मंडल अध्यक्ष रामेश्वर चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता कांतिलाल भण्डार ने सम्बोधित कर भाजपा की जीत का संकल्प लिया। इस दौरान रामलाल सगित्रा, अमृत पायल, सांसद प्रतिनिधि मुकेश कावड़िया आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  कार्यक्रम का संचालन दिनेश सतपुड़ा ने किया। उक्त जानकारी विधानसभा मीडिया प्रभारी व सांसद प्रतिनिधि गोपाल सोनी ने दी। 
तूफानी जन सम्पर्क किया प्रारम्भ – भाजपा प्रत्याशी संजय बघेल ने कल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बरमण्डल, सिंदुरिया, छायन, अकोलिया, देवीखेड़ा, बरखेड़ा, नाहरखोदरा, चन्दोडिया, चुनियागड़ी, वणी, खुटपला, पडूँनिकला, बरमखेड़ी, पँचरुंडी आदि गांवो में जन सम्पर्क किया। 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!