Homeचेतक टाइम्सराजगढ़ - भाजपा प्रत्याशी संजय बघेल का संघन जन संपर्क जारी, दसई...

राजगढ़ – भाजपा प्रत्याशी संजय बघेल का संघन जन संपर्क जारी, दसई के संजय पाटीदार कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए शामिल

राजगढ़। भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी संजय बघेल ने आज विधानसभा क्षेत्र के गांव संदला, देविखेड़ा, सारोड़ी, सलवा, कछावाखेड़ी, खाखरियाघाट, नान्दला, लाबरिया, सातसुई, गुंदीखेड़ा, बोड़ीया, गंगातलाई एवं धुलिया खेड़ी में सघन जन संपर्क किया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी बघेल द्वारा मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यो के बारे में भी बताया। जन संपर्क के दौरान ग्राम दसई के संजय पाटीदार भाजपा की रीति- नीति से प्रभावीत होकर कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए। जिनका भाजपा प्रत्याशी बघेल ने पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया।

इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता, राजेन्द्र गर्ग, डीसी सोनगरा, बाबुलाल चावड़ा, मंडल अध्यक्ष रामेश्वर चौधरी, महामंत्री नारायण मुकामी एवं सिताराम अमलीयार, भाजयूमो मंडल अध्यक्ष देविलाल श्रीकार, गोपाल जाट, नरेन्द्र जाट सहीत अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजुद थे। उक्त जानकारी भाजपा के विधानसभा मीडिया प्रभारी सांसद प्रतिनिधी गोपाल सोनी ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!