Homeचेतक टाइम्सकेंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने करवाया 2019 लोकसभा चुनाव का सर्वे, 297...

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने करवाया 2019 लोकसभा चुनाव का सर्वे, 297 से 303 सीटें मिलने का दावा

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर एक सर्वे कराया है। इस सर्वे के मुताबिक, 2019 के लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी आसानी से बहुमत हासिल कर लेगी। उन्होंने शनिवार को दावा किया कि उनके इस सर्वे के मुताबिक अगले साल लोकसभा चुनाव में भाजपा 297 से 303 सीटें जीतेंगी।  गोयल के मुताबिक, इस सर्वेक्षण के लिए देश भर में 5.4 लाख से अधिक लोगों की प्रतिक्रिया ली गई। उन्होंने कहा कि उन्होंने 2013 में भी इसी तरह का सर्वे कराया था और 2014 में भाजपा को पूर्ण बहुमत का अनुमान लगाया था जो सही साबित हुआ। उन्होंने कहा कि 2019 के लिए अगस्त-सितंबर में सर्वेक्षण किया गया था।उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि भाजपा 2019 के लोकसभा चुनावों में खुद के दम पर 297-303 सीटें जीतती हुई लग रही है। गोयल ने साफ किया कि यह सर्वे भारतीय जनता पार्टी द्वारा नहीं बल्कि एक प्राइवेट एजेंसी द्वारा किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!