Homeचेतक टाइम्सशिवराज सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले कंप्यूटर बाबा आज करेंगे नर्मदे...

शिवराज सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले कंप्यूटर बाबा आज करेंगे नर्मदे संसद

भोपाल। सीएम शिवराज सिंह चौहान सरकार के ख़िलाफ मोर्चा खोलने वाले कंप्यूटर बाबा आज जबलपुर में नर्मदे संसद कर रहे हैं। इसमें शामिल होने हज़ारों साधु संत जबलपुर पहुंचे हैं। दावा है कि 11 हज़ार से ज़यादा साधु इसमें शामिल होने आए हैं। नर्मदा नदी के नाम पर हो रहे इस संत समागम का मुद्दा राजनीतिक है। सीएम शिवराज सिंह चौहान से नाराज़ चल रहे कम्प्यूटर बाबा इन साधु-संतों के साथ प्रदेश की राजनीति पर मंथन करेंगे। वो प्रदेश सरकार के ख़िलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। आज की नर्मदे संसद में कम्प्यूटर बाबा सत्ता परिवर्तन के लिए रणनीति बनाएंगे। वो सबको लामबंद कर रहे हैं।  जबलपुर में नर्मदा तट के ग्वारीघाट पर नर्मदे संसद हो रही है। इसमें शामिल होने के लिए साधु-संतों का गुरुवार से जबलपुर पहुंचना शुरू हो गया था। बाबा आज सुबह नर्मदा का जल लेकर कलश यात्रा पर निकले और फिर परिवर्तन यज्ञ किया। इस यज्ञ में यहां आए हज़ारों संतों ने आहूति दी। कम्प्यूटर बाबा को शिवराज सरकार ने राज्यमंत्री का दर्जा दिया  था, लेकिन उन्होंने सरकार पर अपनी उपेक्षा का आरोप लगाकर पद से इस्तीफा दे दिया था। तब से वो लगातार शिवराज सरकार के ख़िलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। कम्प्यूटर बाबा सरकार से नर्मदा मंत्रालय बनाने की मांग कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!