Homeचेतक टाइम्ससरदारपुर - कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप ग्रेवाल ने रिंगनोद क्षेत्र में किया जन...

सरदारपुर – कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप ग्रेवाल ने रिंगनोद क्षेत्र में किया जन संपर्क, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहें मौजुद

सरदारपुर। कांग्रेस के विधानसभा प्रत्याशी प्रताप ग्रेवाल ने आज रिंगनोद क्षेत्र में सघन जन संपर्क किया। श्री ग्रेवाल ने आज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रिंगनोद, रतनपुरा, गुमानपुरा, मवड़ी, ढाकनबारी आदी गांवो में जन संपर्क कर जनता से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जन संपर्क के दौरान श्री ग्रेवाल का जगह- जगह भव्य स्वागत किया गया।  वही गुमानपुरा में कार्यकर्ताओ द्वारा श्री ग्रेवाल को फलों से तोला गया।  इस दौरान श्री ग्रेवाल ने कहा की प्रदेश में इस बार कांग्रेस की सरकार बनाएं। अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो कांग्रेस सरकार द्वारा छात्राओं को स्कूल से पीएचडी तक की मुफ्त पढ़ाई करवाई जाएगी एवं बोर्ड परिक्षा में 70 फीसदी अंक लाने वाले सभी छात्रों को सरकार लैपटॉप देगी। इसी तरह किसानों एवं युवाओं के हित में भी कांग्रेस सरकार द्वारा कई कार्य किए जाएंगे। जन संपर्क के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजुर रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!