Homeअपना शहरराजगढ़ - संस्था युवा सोच ने किया बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की...

राजगढ़ – संस्था युवा सोच ने किया बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को स्वच्छ

राजगढ़। देश भक्ति के जुनून को लेकर आज सुबह 8 बजे नगर में संस्था युवा सोच द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को स्वच्छ किया गया। नगर के कुक्षी नाके समीप अम्बेडकर काम्प्लेक्स में स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकरजी की प्रतिमा काफी धूल से सनी हुई थी जिसको संस्था द्वारा अच्छे से साफ सफाई करके जल से स्नान कर माल्यार्पण कर दीपप्रज्वलित किया। साथ ही वहां उपस्थित व्यापारीवर्ग एव गणमान्य नागरिकों ने भी मस्तिष्क पर तिलक निकाल कर फूल अर्पण किये। जिसके बाद राष्ट्रगान के साथ में कार्यक्रम समाप्त हुआ। संस्था के नगर अध्यक्ष गौरव सराफ जैन ने संस्था की गतिविधियों के बारे में बताया। इस दौरान संस्था के सदस्य नरेश मामा, भारत झुन्जे, मयंक जैन, संजय जोक्सन, हर्ष जैन, कुलदीप, कुंदन, रविंद्र शर्मा एवं समस्त सदस्य व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अजयराज पंवार ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!