Homeअपना शहरराजगढ़ - भाजपा की हार पर संत रामपालदास महाराज के अनुयायियों में...

राजगढ़ – भाजपा की हार पर संत रामपालदास महाराज के अनुयायियों में खुशी, कहाँ- महाराज को रिहा नहीं किया तो लोकसभा में भी करेंगे विरोध

राजगढ़। प्रदेश में भाजपा की करारी हार के बाद स्थानीय संत रामपालदास महाराज के अनुयायियों में हर्ष की लहर दौड़ गई हैं। नगर समेत आसपास के क्षेत्र में 8 से 10 हजार अनुयायी हैं इनके द्वारा चुनाव के पूर्व ही भाजपा के समर्थन में मतदान करने नहीं करने के लिए विरोध भी किया था। रविवार को स्थानीय नामदान केंद्र सभी अनुयायियों ने एकत्रित होकर खुशियों को इजहार किया। संत रामदास सेवा समिति के जिला कॉडिनेटर राजेंद्र दास ने बताया कि 18 नवंबर 2018 को वर्ल्ड कोऑडिनेटर देशराजदास व स्टेट कोऑडिनेटर विष्णुदास ने प्रदेश के सभी 30 लाख अनुयायियों से भाजपा के खिलाफ मतदान करने का आव्हान किया था। जिसके फलस्वरूप प्रदेश में भाजपा सता से बाहर हुई।
स्थानीय नामदान केंद्र के राकेशदास ने कहा कि 2014 में तत्कालीन सरकार द्वारा संत रामपालदास महाराज के हरियाणा स्थित आश्रम में बर्बरता पूर्वक कार्रवाई की गई थी। संतश्री को फंसाया गया हैं। समिति द्वारा निष्पक्ष और सीबीआई जांच की मांग को लेकर रैली व धरने दिए लेकिन सरकार द्वारा अनुयायियों के प्रति सौतेला व्यवहार किया गया। इसलिए संतश्री के सभी अनुयायियों ने भाजपा का विरोध किया। अनुयायियों का मानना है कि प्रदेश में ऐसी सरकार हो जिससे कि आमजन सहजता के साथ बात कर सकें। भाजपा सरकार दमनकारी और दंभ से भरपूर रही हैं। वही आगामी लोकसभा चुनाव में भी संतश्री के अनुयायी भाजपा को कड़ा विरोध करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!