Homeचेतक टाइम्सरायपुर - मुख्यमंत्री से मंत्रालय के कर्मचारियों ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर – मुख्यमंत्री से मंत्रालय के कर्मचारियों ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां मंत्रालय (महानदी भवन) में मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मंत्रालय स्थित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने श्री बघेल को मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। कर्मचारियों ने इस अवसर पर मंत्री द्वय सर्वश्री टी.एस. सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू को भी बधाई दी और उनके प्रति अपनी शुभेच्छा प्रकट की। प्रतिनिधि मंडल में श्री कीर्तिवर्धन उपाध्याय सहित अनेक कर्मचारी शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!