Homeअपना शहरराजगढ़ - रिद्धि-सिद्धि इन्टरनेशनल स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं बाल मेले का...

राजगढ़ – रिद्धि-सिद्धि इन्टरनेशनल स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं बाल मेले का हुआ आयोजन

राजगढ़। रिद्धि-सिद्धि ग्रुप ऑफ स्कूल द्वारा स्थानीय रिद्धि-सिद्धि इन्टरनेशनल स्कूल में सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं बाल मेले का आयोजन किया। इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता मे विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक सहभागिता की। श्रेष्ठ प्रतिभागियों द्वारा संस्था की ओर से पुरस्कृत भी किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अन्तर्राष्ट्रीय चैस प्लेयर अक्षत खापरिया एवं विशेष अतिथि अन्तर्राष्ट्रीय कराते कोच मनोज बजाज थे। संस्था प्रमुख सुरेश जाट ने फूलों का गुलदस्ता एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। अर्जुन चौधरी कक्षा 11 वी पिरामिड एक्ट, गेलैक्सी सेटर्न रिंग ग्रुप बालिका, गेलैक्सी सुपरनोवा ग्रुप बालक सुभोदीप बाला कक्षा 12 वी को स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर, रिषिका धनगर और कृष्णा राठौर चैंम्पियन माध्यमिक विभाग व हर्षिका राठौर हाई चैम्पियन हाई स्कूल, मनीष मारू चैम्पियन हायर सेकेण्डरी को पुरस्कृत किया। रद्धि-सिद्धि हाई स्कूल पसावद के हर्षवर्धन सिंह राठौर कक्षा 6 टी ने ऑल राउण्डर परफारमेन्स, कृष्णपालसिंह राठौर स्टुडेंट्स ऑफ द ईयर, मनीष मारू कक्षा 7 वी बेस्ट एथलेटिक, शुभम यादव को पुरस्कृत किया गया। प्राचार्य विभुति भुषण, खेल प्रभारी महेश कुमार वर्मा ने समन्वय किया। आभार रनधीर ने माना।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!