Homeअपना शहररिंगनोद - विस्डम एकेडमी में खेल महोत्सव का हुआ आगाज, विद्यार्थियों में...

रिंगनोद – विस्डम एकेडमी में खेल महोत्सव का हुआ आगाज, विद्यार्थियों में दिखा उत्साह

रिंगनोद। विस्डम एकेडमी में तीन दिवसीय खेल महोत्सव का कल आगाज हुआ। आयोजन के   प्रथम दिन   रिंगनोद पुलिस चौकी प्रभारी सीताराम उपाध्याय एवं सरपंच प्रतिनिधि कानालाल निनामा मुख्य अथिति के रूप में मौजूद रहे। आयोजन का शुभारम्भ माँ सरस्वती पूजन और राष्ट्र गान से किया गया। जिसके बाद स्कूल परिवार द्वारा अतिथियो का स्वागत किया गया। इस दौरान स्कूल के समस्त विद्यार्थियों ने परेड के साथ अतिथियों को सलामी दी। स्कुल के प्राचार्य कामेश सतपुड़ा ने स्वागत भाषण देते हुए स्कुल की गतिविधियों के बारे में बताया। जिसके बाद स्कूल के संचालक देवेंद्र सतपुड़ा ने खेल प्रतियोगिताओ के आरंभ की अनुमति दी एवं अथितियों के द्वारा मसाल जलाकर खेल प्रतियोगताओं का आगाज किया गया।

वहीं आयोजन को सम्बोधित करते हुए अतिथियों द्वारा स्कुल की विभिन्न गतिविधियों की प्रसंशा करते हुए। खेलो में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने एवं स्कूल का नाम रोशन करने की बात कही।  आयोजन में विभिन्न प्रकार के खेल में -छोटे विद्यार्थियों से लेकर बड़े विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। कार्यकम का संचालन शिक्षक  कन्हैया पड़ियार ने किया। इस दौरान ग्राम के वरिष्ट गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!