Homeचेतक टाइम्सनर्मदा घाटी एवं पर्यटन मंत्री सुरेन्द्र सिंह बघेल ने ग्रहण किया कार्यभार

नर्मदा घाटी एवं पर्यटन मंत्री सुरेन्द्र सिंह बघेल ने ग्रहण किया कार्यभार

भोपाल। नर्मदा घाटी एवं पर्यटन मंत्री सुरेन्द्र सिंह बघेल ने आज मंत्रालय में कार्यभार ग्रहण किया। नर्मदा घाटी एवं पर्यटन मंत्री बघेल ने कहा कि वचन-पत्र को सख्ती से लागू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि नर्मदा घाटी विभाग के कार्यों की समीक्षा की जायेगी। डूब क्षेत्रों की शिकायतों को दूर किया जायेगा। विभाग के कार्यों को गति दी जायेगी। कार्यभार ग्रहण करने के पूर्व धार जिले के राजगढ़ के माताजी मंदिर के ज्योतिषाचार्य पुरुषोत्तमजी भारद्वाज द्वारा धार्मिक अनुष्ठान किया गया।

पर्यटन मंत्री सुरेन्द्र सिंह बघेल ने कार्यों की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश को पर्यटन हब के रूप में पहचाना जाता है। इसे अब मनोरंजन के क्षेत्र में भी विकसित किया जायेगा। श्री बघेल ने कहा कि कल्याणकारी सरकार से जो अपेक्षाएँ होती हैं, उन्हें पूरा करने की जिम्मेदारी हमारी है। इस अवसर पर नर्मदा घाटी विभाग के अपर मुख्य सचिव  रजनीश वैश्य, पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव  हरिरंजन राव, प्रबंध संचालक टी.इलैया राजा एवं अपर प्रबंध संचालक सुश्री भावना वालिम्बे और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!