Homeअपना शहरराजगढ़ - विश्व हिंदु परिषद बजरंग दल ने किया श्रीराम जन्मभुमि अनुष्ठान,...

राजगढ़ – विश्व हिंदु परिषद बजरंग दल ने किया श्रीराम जन्मभुमि अनुष्ठान, निकाली भव्य शौर्य यात्रा

राजगढ़। नगर में आज विश्व हिंदु परिषद बजरंग दल के स्थानीय प्रखंड द्वारा श्रीराम जन्मभुमि अनुष्ठान और शौर्य यात्रा का आयोजन चबुतरा चौक पर दोपहर 12 से किया गया। जिसमे विहिप मालवा प्रांत संगठन मंत्री ब्रजकिशोर भार्गव व धार-इंदौर विभाग संगठन मंत्री दीपक मकवाना ने संबोधित करते हुए सरकार से श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए अध्यादेश लाने की मांग की। बौद्धिक के बाद नगर में शौर्य यात्रा निकाली गई। यात्रा में मातृशक्ति भी शामिल हुई थी। जो यात्रा के आगे-आगे चली। यात्रा नगर भ्रमण करते हुए पुनः आयोजन स्थल पर पहुंची। यहां समापन अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं का स्वल्पाहार हुआ।

सभा के दौरान विहिप जिलाध्यक्ष परमानंद विश्वकर्मा, जिलामंत्री विक्रमसिंह राठौर, जिला संयोजक लाखनसिंह जादौन आदि मंचासीन थे। इस दौरान जिला अखाड़ा प्रमुख मोनू सोनी, जिला गौरक्षा प्रमुख अर्पित शर्मा, जिला सेवा प्रमुख संजय छाजेड़, प्रखंड अध्यक्ष सतु दादा, जिला साप्ताहिक मिलन अप्लेश मुरार आदि मौजूद थे। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!