Homeअपना शहरराजगढ़ - वुमन क्लब ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय इनरव्हील डे, आश्रम में भेंट...

राजगढ़ – वुमन क्लब ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय इनरव्हील डे, आश्रम में भेंट की खाद्य सामग्री

 

राजगढ़। अंतर्राष्ट्रीय इनरव्हील डे के उपलक्षय में इनर व्हील क्लब वुमन पॉवर ने प्रेरणा आश्रम संजय कॉलोनी में  खाद्य सामग्री दी गई। क्लब की अध्यक्षा एकता पोसित्रा ने बताया की वुमन क्लब द्वारा विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम किए जाते है। आज अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्लब के गठन को 95 वर्ष पूर्ण हो गए है। जिसे इंटरनेशनल इनरव्हील डे के रूप में संजय कॉलोनी के प्रेरणा आश्रम में मनाया गया। इस दौरान आश्रम में गेहु, दाल आदी खाद्य सामाग्री भेंट की एवं ठंड से बचाव हेतु कपड़े भी वितरित किए गए। क्लब द्वारा आश्रम में 15 हजार रूपये की खाद्य सामग्री भेंट की गई है। इस दौरान क्लब की अलका जैन, रागिनी तोमर, दिपाली पांडे, प्रिया जैन, खुशी जैन, नीतू पांडे, कीर्ति सिंघल, रचना कावड़ीया, टीना जैन, शुभम, रूचिका जैन, विजया बाफना, प्रीति जैन, शांता मेहता, सपना सराफ, शेफाली आदी सदस्याएं मौजुद रही। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!