Homeक्राइमसरदारपुर - हथियारबंद बदमाशो ने दिया लुट की वारदात को अंजाम, फायर...

सरदारपुर – हथियारबंद बदमाशो ने दिया लुट की वारदात को अंजाम, फायर कर ले गए डेढ़ दर्जन मवेशी, तीन गंभीर घायल, घटना स्थल पर पहुंचे धार एसपी

सरदारपुर। कुछ दिनो पुर्व राजगढ़ के समीप राजस्थान के चरवाहो के साथ हुई लुट की वारदात के लुटेरे अभी पकड़ाए ही नही थे की बिती रात को सरदारपुर के निकट मोयाखेडा मे फिर हथियारबंद बदमाशो ने लुट की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। जानकारी के अनुसार सरदारपुर के निकट मोयाखेडा ग्राम मे पसावदा रोड पर खेत पर बने राम पिता मडु के मकान पर हथियारबंद बदमाशो ने लुट की वारदात को अंजाम दे दिया। घटना रात्रि 11 बजे के आसपास की है। बदमाशो ने रामा के घर का दरवाजा पत्थरो से तोडकर वारदात को अंजाम दिया। घर के सदस्यों के जागने पर उनके साथ मारपीट कर फायर कर दिया। जिसमे तीन सदस्य घायल हो गये। भागीरथ का पैर मे बंदुक के छर्रे लगे। चोर अपने साथ करीब 9 बकरे-बकरीया, दौ बैल, दौ भैस 4 गाय ले गये। घटना की सुचना मिलते ही डायल 100 एवं पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंच गया। घायलो को उपचार के लिये धार जिला चिकित्सालय भेजा जहा से गंभीर हालात होने पर इंदौर रैफर किया गया।

एसडीओपी एनके कंसोठिया ने चर्चा में बताया की घटना की जानकारी मिलते ही सरदारपुर, अमझेरा, राजगढ़, रिगनोद का बल पहुंच गया था। चोरो की धरपकड़ के लिये नाकाबंदी भी की लेकीन चोर भाग गये। रात्रि मे 1 बजे एसपी वीरेन्द्रसिंह भी घटनास्थल पर पहुंच गये और चोरो की धरपकड़ के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!