Homeअपना शहरराजगढ़ - युवा दिवस के अवसर पर आईजी बैंक ने कन्या शाला...

राजगढ़ – युवा दिवस के अवसर पर आईजी बैंक ने कन्या शाला में किया परिचर्चा का अयोजन, छात्राओं को बांटे पुरस्कार

राजगढ़। आईजी जन कल्याण साख सहकारी संस्था द्वारा संस्था की जनकल्याणकारी योजना के अंतर्गत शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल में स्वामी विवेकांनद जयंती युवा दिवस के उपलक्ष्य में परिचर्चा का आयोजन किया गया। आयोजन में संस्था के अध्यक्ष मुकेश  सोलंकी, उपाध्यक्ष अरविंद सिंदड़ा, सांसद प्रतिनिधि गोपाल सोनी, संस्था के संचालक नरसिह हामड़ एवं प्रकाश वर्फा, स्कूल के प्राचार्य सुनील ओसवाल, विष्णु राजघुवंशी आदी अतिथि के रूप में मौजुद रहें। कार्यक्रम में विद्यालय की 15 छात्राओं ने स्वामीजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए परचिर्चा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जिसमें कक्षा 11 वीं की छात्रा शिवानी राजकुमार डिडवानिया प्रथम रही। वही छात्रा कृष्णा मांगीलाल डिडवानिया द्वितीय एवं मुस्कान आनंदीलाल भिलोटिया तृतीय रही। सभी छात्राओं को संस्था द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए।

वही आयोजन में कक्षा 10 वीं एवं 12वीं बोर्ड परिक्षा में उतृष्ट अंक हासिल करने वाली छात्राओं का सम्मान भी किया गया एवं स्कूल में सूर्य नमस्कार में शामिल 400 से अधिक विद्यार्थियों को कॉपी एवं पेन भेट की गई। परिचर्चा कार्यक्रम में मंजुला छाजेड़ एवं कुरेशी मेडम ने निणार्यक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन सुकृति सोलंकी ने किया। इस दौरान समस्त स्कूल स्टॉफ एवं संस्था का स्टॉफ उपस्थित रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!