Homeचेतक टाइम्सरिंगनोद - विस्डम एकेडमी में हर्षोउल्लास से मना गणतंत्र दिवस, विद्यार्थीयों ने...

रिंगनोद – विस्डम एकेडमी में हर्षोउल्लास से मना गणतंत्र दिवस, विद्यार्थीयों ने दी प्रस्तुतियां

रिंगनोद। नगर की विस्डम एकेडमी स्कूल में हर्षोउल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुतियां भी दी गई। स्कूल के संचालक देवेंद्र सतपुड़ा एवं प्राचार्य कामेश सतपुड़ा द्वारा अमर शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूल के हेड बॉय एवं हेड गर्ल ने ध्वजा रोहण किया। जिसके बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश भक्ती से ओरप्रोत अनेक प्रस्तुतियां दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के संचालक देवेंद्र सतपुड़ा ने विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए हमेशा आगे बढ़ने एवं देश का नाम रोशन करने की बात कही। वहीं विद्यार्थीयों को मिठाई भी वितरीत की गई। इस दौरान स्कूल के शिक्षक भावेश सोलंकी, कन्हैंया पड़ियार, मोहम्मद शोएब सहीत बड़ी संख्या में नणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक राहुल पाटीदार ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!