Homeअपना शहरराजगढ़ - टोल पर सर्विस चार्ज नहीं देने को लेकर हुआ था...

राजगढ़ – टोल पर सर्विस चार्ज नहीं देने को लेकर हुआ था विवाद, स्वयं को बता रहे थे हार्दिक पटेल के समर्थक, दोनों पक्षों ने नहीं करवाई प्राथमिकी दर्ज

राजगढ़। इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित जुनापानी के समीप स्थित टोल पर गुरूवार रात्रि को टोल ना देने की बात पर विवाद हो गया। वाहन में गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल के पांच समर्थक सवार थे। जानकारी के मुताबिक रात्रि करीब सवा 9 बजे जुनापानी स्थित टोल पर सर्विस चार्ज नहीं देने की बात पर वाहन में सवार लोगों का टोल के टीसी जेम्स ताहेड़ से विवाद हो गया। वाहन अहमदाबाद का हैं। वाहन में हार्दिक पटेल सवार थे या नहीं इस बात की पुष्टी नहीं हो सकी। घटना के बाद रात्रि में पुलिस थाना टीआई ब्रजेश मिश्रा व एसडीओपी एनके कांसौठिया ने घटनास्थल पर पहुंचकर सीसीटीवी खंगाले। सीसीटीवी फूटेज भी देखे गए लेकिन साफ नहीं दिखाई दे रहा हैं। टीसी ताहेड़ ने बताया कि वाहन में सवार लोगों से टोल टेक्स मांगा तो वाहन चालक ने स्वयं को पाटीदार नेता हार्दिक पटेल के समर्थक बताते हुए  टोल टेक्स नहीं देते हुए अभद्रता करने लगा। इसके चलते वाहन में सवार पांच लोग गाली-गलौज करने लगे। जिसके बाद दोनों ही पक्षों में आपस में हाथपाई होने गई। इस दौरान अन्य वाहन चालक और ग्रामीण भी पहुंच गए थे। जिन्होंने समझाईश देकर दोनों पक्षों को समझाया। मामले को दोनों पक्ष की ओर से किसी ने भी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई हैं।

जूनापानी टोल टेक्स प्रबंधक नितिन शिंदे ने बताया की विवाद में एक कर्मचारी को मामूली चोंट आई हैं। विवाद ज्यादा नहीं हुआ था। इस वजह से रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई हैं। वाहन चालक द्वारा टोल कर्मचारी से अभद्रता की गई थी।  मामले में राजगढ़ थाना टीआई ब्रजेश मिश्रा ने चर्चा में बताया की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे। सीसीटीवी फूटेज भी देखे गए है लेकिन कुछ स्पष्ट नहीं दिख रहा हैं। मामले को लेकर दोनों पक्ष पुलिस के पास नहीं आए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!